Representative Image 
नागपुर

चाकू से हमला कर लूट लिया

नवभारत डेस्क

नागपुर. गणेशपेठ थाना क्षेत्र में 3 लुटेरों ने एक व्यक्ति को चाकू से हमला कर लूट लिया. जख्मी सड़क अर्जुनी, गोंदिया निवासी प्रमोद नत्थू राऊत (43) बताए गए. उनका उपचार मेयो अस्पताल में चल रहा है. प्रमोद किसी काम से हैदराबाद गए थे. शनिवार की रात नागपुर लौटे और ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे.

पूर्व द्वार के समीप शिवशक्ति रिवाइंडिंग वर्क्स नामक दूकान के सामने बाइक पर सवार 3 आरोपियों ने उनका रास्ता रोका. थैली छीनने की कोशिश की. प्रमोद ने विरोध किया तो एक आरोपी ने चाकू निकालकर उन पर वार कर दिया. 2,000 रुपये नकद सहित थैली छीनकर फरार हो गए. बुरी तरह जख्मी प्रमोद वहीं बेहोश होकर गिर गए. रविवार की सुबह होश आया. उन्होंने परिसर के एक होटल संचालक को घटना की जानकारी दी. होटल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी और मामला दर्ज किया गया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG