नागपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हुई।
वाड़ी में ट्रक की टक्कर से राजू ठाकुर और सिद्धार्थ धोंगड़े की मौत हुई, जबकि आकाश चोखांद्रे घायल हैं।
वाठोड़ा में पिकअप की टक्कर से किशोर जामगड़े की जान गई; शिवकुमार शाहू घायल हुए।
भांडेवाड़ी में शराब के नशे में कार चलाने के आरोप में संदेश नामदेव गिरफ्तार।
Bhandewadi Nagpur Truck Accident: नागपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में माल वाहन के चालकों ने दोपहिया पर सवार लोगों को टक्कर मारी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना वाड़ी थाना क्षेत्र में हुई। मृतक सोमवानगर, वाड़ी निवासी राजू ठाकुर (54) और लावा, वाड़ी निवासी सिद्धार्थ चोखाराम धोंगड़े (60) का समावेश है जबकि आकाश चुन्नीलाल चोखांद्रे (55) जख्मी हुए।
शुक्रवार की शाम 7 बजे राजू, सिद्धार्थ और आकाश दोपहिया वाहन क्र। एम।पी।28-एम।बी।9497 पर सामान लेने के लिए लावा रोड पर जा रहे थे। लावा श्मशान घाट के समीप ट्रक क्र। एम।एच.36-ए.ए. 1652 के चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
वाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, तीनों को उपचार के लिए मेयो अस्पताल रवाना किया गया। डॉक्टर ने राजू को जांच करते ही मृत घोषित कर दिया जबकि सिद्धार्थ की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। आकाश का उपचार जारी था। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरा हादसा वाठोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ।
मृतक बिडगांव निवासी किशोर उकुंडा जामगड़े (55) बताए गए। वहीं पैंथरनगर, हिवरीनगर निवासी शिवकुमार रामअवतार शाहू (46) जख्मी हो गए। दोनों शाम 4.30 बजे दोपहिया वाहन क्र. एम.एच.49-बी.डी.723 पर दिवाली का सामान खरीदने मार्केट जा रहे थे।
बिडगांव से छोटी तरोड़ी की ओर जाते सम पॉलीकैब कंपनी के सामने पिकअप वाहन क्र.एम.एच.49-ए.टी.4493 के चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। शिवकुमार को मामूली चोट लगी, लेकिन किशोर को बुरी तरह जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीसरी दुर्घटना भाडेवाडी थाना क्षेत्र में हुई। अपनी ड्यूटी करके साइकिल पर घर लौट रहे व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक धरती मां नगर, चांदमारी निवासी राजेश मधुकरराव चावरे (47) बताए गए। राजेश लकडगंज में एक कारखाने में वेल्डिंग का काम करते थे।
शुक्रवार रात 9 बजे काम निपटाकर अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। संघर्षनगर रोड पर ट्रक क्र. एम.एच.40-बी.जी. 4892 के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और घटनास्थल से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही भांडेवाडी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। रात 2 बजे राजेश की मौत हो गई।
भांडेवाड़ी थाना क्षेत्र में एक शराबी कार चालक ने जमकर आतंक मचाया, एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3-4 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी बेसा निवासी संदेश बाबूलाल नामदेव (40) बताया गया।
शुक्रवार की दोपहर संदेश शराब के नशे में अपनी कार क्र.एम. एच.49-थी। के.9040 पर एचबी टाउन से संघर्षनगर की ओर जा रहा था। नशे में वाहन चालते हुए उसने संघर्षनगर रोड पर दोपहिया वाहन पर सवार संतोष नंदनवार को टक्कर मारी।
इसके बाद पोहे की दुकान चलाने वाले नैनेश्वर गायकवाड़ और फिर एक रिक्शा चालक को भी टक्कर मारी। इसके अलावा भी कुछ लोगों को टक्कर मारी, घटना की जानकारी मिलते ही भांडेवाडी पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक नागरिकों ने संदेश को घेर लिया था।