डॉक्टर्स का कैंडल मार्च (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, OPD-IPD बंद! फलटण केस पर न्याय की मांग, निकाला कैंडल मार्च

Nagpur Resident Doctors Strike: फलटण की महिला डॉक्टर की आत्महत्या पर राज्यभर में आक्रोश फैला हुआ है। नागपुर के डॉक्टरों ने न्याय की मांग को लेकर सेवाओं का बहिष्कार किया है।

प्रिया जैस

Faltan Woman Doctor Suicide: फलटण में महिला डॉक्टर की आत्महत्या के आरोपियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए लेकिन सरकार डॉक्टरों के साथ हो रहे अन्याय पर आंखें मूंदे हुए है। इससे चिकित्सा समुदाय में भारी असंतोष है। इसी के चलते राज्यभर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार की निंदा करने के लिए सेंट्रल मार्ड के निर्देशानुसार रोगी सेवाओं का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

इसी के चलते सोमवार से मेडिकल, मेयो समेत विभिन्न सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित नहीं होंगे। सरकारी मेडिकल कॉलेज, इंदिरा गांधी सरकारी कॉलेज, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मैग्मो और सेंट्रल मार्ड संगठन की ओर से फलटण की महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए संविधान चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मौन मांग की गई।

डॉक्टर समेत आम नागरिक भी हुए शामिल

इसमें डॉक्टर, मेडिकल छात्र समेत आम नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर डॉ. संपदा को श्रद्धांजलि दी और शपथ ली कि वे उनके न्याय के लिए मिलकर आवाज उठाएंगे। कैंडल मार्च के दौरान महाराष्ट्र स्टेट मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. समीर गोलावार, सेंट्रल मार्ड सचिव डॉ. सुयश हनुमंत धवने, मैग्मो के अध्यक्ष डॉ. राहुल कन्नमवार और आईएमए नागपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. राजेश सावरबांधे ने शोक व्यक्त किया।

450 से अधिक डॉक्टर शामिल

सोमवार को मेडिकल के 300 और मेयो के 150 डॉक्टर ऐसे कुल 450 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल में शामिल होंगे। सप्ताह के पहले दिन मरीजों के इलाज पर खासा असर पड़ेगा। सेंट्रल मार्ड के सचिव डॉ. सुयश धवने ने बताया कि इस दौरान केवल अति आवश्यक सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान