रामटेक में बाघ की मौत (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

खेत में गड्डा खोदकर दफना दिया था बाघ का शव, रामटेक में बिजली के करंट से बाघ का शिकार

Ramtek Tiger Death: नागपुर के रामटेक वन परिक्षेत्र के मौजा गुगलडोह में खेत की तारबंदी में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित करने से एक बाघ की मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • रामटेक वन परिक्षेत्र के मौजा गुगलडोह में खेत की अवैध करंट प्रवाहित तारबंदी में फंसकर एक बाघ की मौत हो गई।

  • घटना के बाद कार्रवाई के डर से किसान ने बाघ के शव को खेत में कुएं के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया था।

  • वन विभाग ने जांच के दौरान शव बरामद कर किसान रविशंकर जिजोले के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया।

  • घटनास्थल से करंट प्रवाहित करने में इस्तेमाल 14 खूंटियां, करीब 2 किलो जीआई तार, फावड़ा, टू-कोर वायर और ट्रैक्टर जब्त किया गया।

Maharashtra Forest Department: रामटेक वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मौजा गुगलडोह में खेत की तारबंदी में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित करने से एक बाघ की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृत बाघ को खेत में गड्डा खोदकर दफना दिया गया था। वन विभाग की जांच में मामले का खुलासा होने पर संबंधित आरोपी के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया है। वहीं घटना में इस्तेमाल की गई सामग्री और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नागपुर वन विभाग की टीम ने उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास के मार्गदर्शन में मौजा गुगलडोह पहुंचकर किसान रविशंकर रामधर जिजोले (48) से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने खेत (भूमापक क्रमांक 231) में खंभे गाड़कर जीआई तार की बाड़ लगाई थी। इस तारबंदी में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था।

कुएं के पास गड्डा खोदकर दफना दिया

सुबह करीब 8 से 8.30 बजे के बीच खेत में तारबंदी की जांच करने पहुंचने पर उसमें एक बाघ मृत अवस्था में मिला। इसके बाद कार्रवाई के डर से आरोपी ने मृत बाघ को खेत में कुएं के पास गड्डा खोदकर दफना दिया। वन विभाग की टीम ने जांच के दौरान बाघ का शव बरामद कर अपने कब्जे में लिया।

वन विभाग ने घटनास्थल से बिजली का करंट प्रवाहित करने में इस्तेमाल की गई 14 खुटियां, करीब 2 किलो जीआई तार, एक फावड़ा और टू-कोर वायर जब्त किया है। इसके अलावा मृत बाघ को खींचने के लिए इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है। मामले में अवैध रूप से बिजली प्रवाहित कर वन्यजीव की जान लेने के आरोप में वन अपराध दर्ज किया गया है।

एनटीसीए की एसओपी के तहत पोस्टमार्टम व दहन

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की निर्धारित मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) के अनुसार मृत बाघ का पोस्टमार्टम किया गया, इसके बाद नियमानुसार शव का दहन किया गया, इस दौरान उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास, सहायक वन सरक्षक गोविदा लुचे, मानद वन्यजीव रक्षक एवं एनटीसीए प्रतिनिधि अविनाश लोढ़े, मानद वन्यजीव रक्षक अजिंक्य भटकर, पशु चिकित्सकीय अधिकारी तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बिजली चोरी के मामले में भी कार्रवाई

वन विभाग ने अवैध शिकार के मामले में रामटेक वन परिक्षेत्र कार्यालय के माध्यम से वन अपराध दर्ज किया है। वहीं अवैध बिजली आपूर्ति के संबंध में महावितरण की ओर से रामटेक पुलिस थाने में अलग से मामला दर्ज कराया गया है। मामले की आगे की जांच उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास के मार्गदर्शन में सहायक वन संरक्षक गोविंदा लुचे, वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल शिंदे तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कर रहे हैं।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 दिसंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा