विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार (फोटो: ANI) 
नागपुर

BJP के पाले हुए संत हैं रामगिरी, विजय वडेट्टीवार ने लिया आड़े हाथ

रामगिरी महाराज द्वारा दिये गए विवादास्पद वक्तव्य के बाद राज्य के कुछ शहरों में माहौल संवेदनशील हो गया है। नाशिक, धुले, संभाजीनगर, अहमदनगर, वैजापुर में तनाव पैदा हो गया है। इस पर विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार ने रामगिरी महाराज व भाजपा दोनों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ये रामगिरी महाराज कहां के संत हैं। ये भाजपा के पाले हुए संत हैं।

शुभम सोनडवले

नागपुर. रामगिरी महाराज द्वारा दिये गए विवादास्पद वक्तव्य के बाद राज्य के कुछ शहरों में माहौल संवेदनशील हो गया है। नाशिक, धुले, संभाजीनगर, अहमदनगर, वैजापुर में तनाव पैदा हो गया है। इस पर विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार ने रामगिरी महाराज व भाजपा दोनों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ये रामगिरी महाराज कहां के संत हैं। ये भाजपा के पाले हुए संत हैं। उन्होंने कहा कि संत तो मानवता की शिक्षा देते हैं, तनाव पैदा नहीं करते। उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे को भी इस संदर्भ में संभलकर बोलने की सलाह दी।

गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने 2 जिलों में महंत रामगिरी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। पुलिस ने नासिक के येवला और छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर में रामगिरी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि वैजापुर में एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

चुनाव आगे बढ़ाने का प्रयास

वडेट्टीवार ने कहा कि महायुति को अपनी हार नजर आ रही है। इसलिए चुनाव को आगे बढ़ाने का प्रयत्न किया जा रहा है। अनुकूल परिस्थिति नहीं होने से यह सब किया जा रहा है लेकिन चुनाव कभी भी लो, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लोगों ने महायुति को हराने का निर्णय ले लिया है।

150 सीटों पर कांग्रेस आगे

वडेट्टीवार ने दावा किया कि लगभग 150 सीटों पर कांग्रेस आगे है। विधानसभा चुनाव में विदर्भ से अधिक से अधिक सीटें मांगने वाले हैं। विदर्भ पर हमारा दावा है। तीनों पार्टियों के नेता संयुक्त बैठक में रास्ता निकालेंगे। कांग्रेस को अधिक सीटें मिलेंगी। उद्धव ठाकरे द्वारा सीएम चेहरा जाहिर करने वाले वक्तव्य पर वडेट्टीवार ने कहा कि जल्दी क्या है। मविआ में शामिल घटक दल इसका निर्णय लेंगे।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर