नागपुर का मौसम (साेर्स: एआई फोटो) 
नागपुर

दिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Nagpur Weather Update: चार दिन के इंतजार के बाद नागपुर में झमाझम बारिश हुई। 21.2 मिमी वर्षा दर्ज होने के साथ ही 24 घंटे में अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री गिरकर 28.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

अंकिता पटेल

Nagpur Weather Temperature Drop: नागपुर जिले में बीते 4 दिनों से बादल आसमान में डेरा तो जमा रहे थे, पर बौछारें व बूंदाबांदी तक ही सीमित थे। लेकिन मंगलवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ और देर रात तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। लगातार बारिश के चलते सिटी के तापमान में 24 घंटों में ही 5.4 डिसे की गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने रात 8:30 बजे तक सिटी में 21.2 मिमी बारिश दर्ज कर ली थी।

वहीं अधिकतम तापमान 28.2 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 4.5 डिग्री कम रहा। एक दिन पूर्व सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिसे दर्ज किया गया था। मंगलवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 23.2 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.5 डिग्री कम रहा। दोपहर 4 बजे के करीब चंद मिनटों के लिए सूर्यदेव ने भी दर्शन दिये लेकिन फिर बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। लगातार हुई बारिश से पूरी सिटी सराबोर हो गई। शहरवासियों का इंतजार भी खत्म हुआ। ग्रामीण भागों में अच्छी बारिश की खबर मिली।

अंडरपास रहे क्लीयर सड़कों पर पानी जमा

सिटी सामान्यतः एक घंटे की तेज बारिश के बाद कई अंडरपास जलमग्न हो जाते है। मंगलवार को भी ऐसी आशंका जताई जा रही थी लेकिन नरेंद्रनगर अंडरपास में पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए सुधार कार्यों के कारण इस बार जलभराव की स्थिति नहीं बनी।

इसी प्रकार मनीषनगर के पुराने अंडरपास में भी जहां सामान्यतः एक ही बारिश में पानी भर जाता है और मार्ग बंद हो जाता है, इस बार पानी नहीं भरा, हालांकि कुछ चौराहों व सीमेंट रोड में जलजमाव देखा गया जिससे नागरिकों को परेशानी हुई।

सतर्क रहें निचली बस्ती के नागरिक

बारिश के दौरान सबसे अधिक खतरा नदी किनारे स्थित बस्तियों को रहता है। इसे देखते हुए मनपा प्रशासन ने नाग नदी, पीली नदी और पोहरा नदी के किनारे बसे इलाकों के लिए सतर्कता जारी की है।

विशेष रूप से उत्तर नागपुर में पीली नदी के किनारे स्थित यादवनगर, कलमना बस्ती, नारा घाट तथा ऑटोमोटिव चौक क्षेत्र पर प्रशासन की विशेष नजर है, पोहरा नदी दक्षिण-पश्चिम दिशा से बेसा, पिंपला और हुडकेश्वर के पीछे से होकर बहती है।

इस क्षेत्र में कई नई कॉलोनियां विकसित हो रही है और अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। चूंकि यह इलाका निचला है, इसलिए बेसा, पिपला, हुडकेश्वर, नरसाला तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी, वहीं नाग नदी शहर के मध्य भाग से होकर गुजरती है। कुछ वर्ष पहले अंबाझरी झील का पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल जाने से कई बस्तियां जलमग्न हो गई थीं।

न्यू-सुभेदार और बजरंगनगर में पेड़ गिरने की घटना

मंगलवार बारिश के दौरान शहर के न्यू सुभेदार लेआउट स्थित गजानन साड़ी सेंटर के सामने एक बड़ा पेड़ गिर गया। वहीं मानेवाड़ा क्षेत्र के बजरंगनगर गली नंबर-10 में भी एक पेड़ सड़क पर गिर गया, तेज हवा के कारण शहर के कई हिस्सों ने पेड़ों की शाखाएं लटकती हुई दिखाई दी। नागपुर मनपा की टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर पेड़ों को हटाया और होने की अपील की है। यातायात सुचारु कराया, मनपा प्रशासन ने नागरिकों से बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।

एक नजर में मौसम

विवरण आंकड़ा
दर्ज वर्षा (रात 8:30 बजे तक) 21.2 मिमी
अधिकतम तापमान 28.2°C
सामान्य से अंतर -4.5°C
24 घंटे में तापमान में गिरावट 5.4°C
न्यूनतम तापमान 23.2°C
सामान्य से अंतर -1.5°C

13 तक ऐसा ही मौसम

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 13 जुलाई तक सिटी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा, रोज ही हल्की बारिश होगी। 8 और 9 जुलाई को आंशिक वर्षा की संभावना है। तेज हवा व गरज-चमक के साथ 1-2 स्पैल की बारिश हो सकती है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 30 से 33 डिसे और न्यूनतम तापमान के 21 से 24 डिसे तक बने रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।

अगले दिनों का पूर्वानुमान

अवधि संभावित मौसम
8-9 जुलाई गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश
10-13 जुलाई रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी
अधिकतम तापमान 30–33°C
न्यूनतम तापमान 21–24°C

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन