Representative Photo 
नागपुर

हुक्का पार्लर पर छापेमारी, 66,000 रु. का माल जब्त, 1 अरेस्ट

नवभारत डेस्क

नागपुर. क्राइम ब्रांच की यूनिट 2 ने सदर थानाक्षेत्र में चल रहे माउंट रोड स्थित ठिकाना कैफे पर छोपमारी कर हुक्का पार्लर का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके से 10 हुक्का पॉट और सुगंधित तंबाकू, बीयर समेत 66,000 रुपये का माल जब्त किया. साथ ही कैफे के संचालक सुदाम रोड, इतवारी निवासी निखिल खुशाल कुमारिया (30) को गिरफ्तार किया.

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि उक्त कैफे में ग्राहकों को हुक्का भी उपलब्ध कराया जाता है. शाम करीब 5.30 बजे पुलिस टीम ने कैफे पर रेड मारी. पुलिस को मौके पर 10 हुक्का पॉट मिले. साथ ही बड़ी मात्रा में सुगंधित तंबाकू भी मिला.

मौके पर मौजूद निखिल इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका इसलिए सारा माल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे