पुणे वंदे भारत हो गई हिट (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

पुणे वंदे भारत हो गई हिट, 2 दिनों में ही वेटिंग लिस्ट शुरू, 2 फेरियों में रिकॉर्ड 18.60 लाख की कमाई

Pune Vande Bharat Railway: यात्रियों की भारी मांग के बावजूद लंबी जद्दोजहद के बाद शुरू की गई ट्रेन अजनी-पुणे-अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस में केवल 2 दिनों में ही वेटिंग लिस्ट शुरू हो चुकी है।

आंचल लोखंडे

Nagpur news: यात्रियों की भारी मांग के बावजूद लंबी जद्दोजहद के बाद शुरू की गई ट्रेन 26102/01 अजनी-पुणे-अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस में केवल 2 दिनों में ही वेटिंग लिस्ट शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर उद्घाटित की गई इस वंदे भारत की सफलता बताती है कि इस रूट पर स्पीड प्रीमियम ट्रेन की कितनी मांग है। देश में 130 से अधिक वंदे भारत दौड़ रही हैं लेकिन कोई भी शुरुआत के केवल 2 दिनों में वेटिंग लिस्ट की स्थिति में नहीं पहुंच सकी। यह केवल नागपुर-पुणे रूट पर संभव हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर के अजनी और पुणे के बीच दौड़ रही ट्रेन 26102 वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी का आंकड़ा 134 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। वर्तमान में 8 कोच के साथ दौड़ रही वंदे भारत में एक बार में 530 यात्री सफर कर सकते हैं। इनमें 52 यात्री एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) और बाकी 478 यात्री चेयरकार (सीसी) में सफर करते हैं। 134 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्शाती है कि ट्रेन में सीटों की मांग 100 प्रतिशत से अधिक हो रही है। यानी करीब एक तिहाई सीटों की अधिक मांग है। यदि कुछ दिनों तक ऑक्यूपेंसी का आंकड़ा इसी प्रकार रहा तो रेलवे को यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कोच बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है।

बम्पर कमाई दे रही रेलवे को

  • ट्रेन 26102/01 अजनी-पुणे-अजनी वंदे भारत केवल सीट बुकिंग के रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ रही बल्कि रेलवे की बम्पर कमाई की करवा रही है।
  • सीसी चेयरकार का किराया 2020 रुपये से शुरू होता है जो यात्रा के दिन तक 2140 रुपये तक पहुंच रहा है।
  • इसी प्रकार ईसी क्लास में 3080 रुपये का किराया 3815 रुपये तक पहुंच रहा है।
  • ट्रैवल्स बसों की तुलना में दोगुना और चौगुना किराया होने के बावजूद दोनों क्लास में ट्रेन रवाना होने से पहले वेटिंग लिस्ट शुरू हो जाती है।
  • मध्य रेल नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल ने जानकारी दी कि ट्रेन 26102 अजनी-पुणे वंदे भारत ने केवल 2 फेरियों में कुल 18,60,712 रुपये की आय अर्जित की है।
  • इनमें 12 अगस्त को रवाना हुई वंदे भारत ने 8,96,632 रुपये और 13 अगस्त को 9,64,080 रुपये की आय अर्जित की गई। ये आंकड़े बेहद उत्साहजनक हैं।

टाइमिंग की अफवाहों का लगा विराम

उल्लेखनीय है कि अजनी और पुणे के बीच चल रही वंदे भारत 881 किमी का सफर 12 घंटों में दिन ही दिन में पूरा करती है। ट्रेन 26102 अजनी से 9.50 बजे रवाना होकर 21.50 बजे पुणे पहुंचती है। वहीं ट्रेन 26101 पुणे से 6.25 बजे चलकर 18.25 बजे अजनी आ जाती है। ट्रेन की घोषणा के बाद से अफवाहें उड़ रही थीं कि नागपुर और पुणे के बीच दिन में सफर करने वाले यात्री नहीं के बराबर होते हैं, इसलिए इस वंदे भारत की सफलता पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। हालांकि केवल 2 दिनों में बुकिंग और आय के आंकड़ों ने टाइमिंग वाली अफवाहों पर विराम लगा दिया।

अगले 4 दिनों की बुकिंग स्थिति

ट्रेन 26101 पुणे-अजनी वंदे भारत

दिनांक सीसी ईसी
15 अगस्त वेंटिग 69 वेटिंग 6
16 अगस्त उपलब्ध 90 वेटिंग 16
17 अगस्त उपलब्ध 187 वेटिंग 6
18 अगस्त उपलब्ध 221 वेटिंग 3

ट्रेन 26102 अजनी-पुणे वंदे भारत

दिनांक सीसी ईसी
15 अगस्त वेंटिग 16 वेटिंग 2
16 अगस्त वेटिंग 47 वेटिंग 4
17 अगस्त वेटिंग 114 वेटिंग 19
18 अगस्त उपलब्ध 126 वेटिंग 7

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका