नागपुर की ऑर्डनंस फैक्ट्री में आंदोलन। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर की ऑर्डनंस फैक्ट्री में 'लोकतांत्रिक मजदूर संगठन' का आंदोलन, विभिन्न न्याय मांगों का कार्यकारी निदेशक को सौंपा ज्ञापन

ऑर्डनंस फैक्ट्री अंबाझरी के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न न्याय मांगों को लेकर 3 दिवसीय आंदोलन किया। इस वक्त वे अपनी न्याय मांगों पर अड़े रहे। जिसके बाद ऑर्डनंस फैक्ट्री अंबाझरी के कार्यकारी निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया।

आंचल लोखंडे

नागपुर: ऑर्डनंस फैक्ट्री अंबाझरी के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न न्याय मांगों को लेकर 3 दिवसीय आंदोलन किया। इस वक्त वे अपनी न्याय मांगों पर अड़े रहे। जिसके बाद ऑर्डनंस फैक्ट्री अंबाझरी के कार्यकारी निदेशक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें लिखित रूप में उनके समक्ष रखी गईं। बता दें कि कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। अब देखना होगा कि क्या और कब समाधान निकाला जाएगा।

बता दें कि आयुध निर्माणी अंबाझरी में कार्यरत लोकशाही कामगार संगठन द्वारा कर्मचारियों के लिए ओवरटाइम, वेल्फेयर पास की सुविधा, PLI स्कीम में सुधार, QA तथा मेंटेनेंस कर्मचारियों के प्रति हो रहे आर्थिक अन्याय को दूर करने, 10 से 7 बजे तक दिनपारी लिंक ड्यूटी बिनशर्त शुरू करने, OBC, SC एवं ST कर्मचारियों की समस्या निवारण के लिए स्वतंत्र कार्यालय की व्यवस्था करने, प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने इत्यादि मांगों को लेकर दिनांक 29/1/2025 से 31/1/2025 तक 3 दिवसीय आंदोलन किया गया।

भव्य संघर्ष द्वारसभा का आयोजन

जिसके पहले दिन कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए पर्चा वितरण तथा दूसरे दिन गेट क्रमांक 03 पर नारेबाजी की गई और तीसरे दिन दिनांक 31/1/2025 को गेट क्रमांक 03 पर सुबह नारेबाजी के साथ ही निर्माणी गेट पर भव्य संघर्ष द्वारसभा का आयोजन किया गया, जिसे यूनियन के अध्यक्ष सुदर्शन मेश्राम द्वारा संबोधित किया गया। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

मांगों का ज्ञापन कार्यकारी निदेशक को सौंपा

इस आंदोलन के अंतिम चरण के रूप में आज शनिवार दिनांक 1/2/2025 को दोपहर 12:00 बजे कर्मचारियों के मोर्चे के साथ मांगों का ज्ञापन निर्माणी के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य प्रबंध निदेशक, यंत्र इंडिया लिमिटेड को दिया गया। आयुध निर्माणी अंबाझरी के कार्यकारी निदेशक अजयकुमार येरपुडे ने कर्मचारियों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुना और सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

ध्यानाकर्षित करने के लिए नारेबाजी

आंदोलन में अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षित करने के लिए नारेबाजी की गई। सभी कर्मचारियों ने आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस आंदोलन का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष सुदर्शन मेश्राम तथा महासचिव शितल अंबादे द्वारा किया गया। आंदोलन को सफल बनाने के लिए JCM-4 के सदस्य रजनीश देवकाते, प्रशांत मुनेश्वर, जगदिश गजभिये आदि लोग मौजूद थे।

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल