नागपुर प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर गडकरीव बावनकुले का बयान (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
नागपुर

नागपुर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर नहीं लगी रोक, गडकरी-बावनकुले ने अफवाहों को किया खारिज

Nagpur Property Registry: नागपुर में संपत्तियों और नए घरों की रजिस्ट्री रोकने की अफवाहों को गडकरी और बावनकुले ने खारिज किया। दस्तावेज पूरे होने पर रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी रहेगी।

अंकिता पटेल

Nagpur Property Registration Clarification: नागपुर जिले में संपत्तियों और घरों की रजिस्ट्री रुकने को लेकर फैली अफवाहों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी और पालक मंत्री बावनकुले ने स्पष्ट किया है कि संपत्तियों की रजिस्ट्री रोकने का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री फडणवीस या अन्य किसी भी मंत्री ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी के महल स्थित कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह स्पष्टीकरण दिया गया। इस बैठक में नाग नदी परियोजना के कार्यों और इमारतों के ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नए घरों की रजिस्ट्री रोकने का कोई निर्देश नहीं है और यदि पुराने नियमों के अनुसार सभी कानूनी दस्तावेज व आवश्यक प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए जाते हैं तो घरों की रजिस्ट्री सुचारु रूप से की जा रही है।

3,243 इमारतों के पास नहीं है OC

यह बताया गया कि बड़ी इमारतों के निर्माण अनुमति प्रमाणपत्र और अधिभोग प्रमाणपत्र (OC) से जुड़े मुद्दों के कारण ही आम लोगों में रजिस्ट्री रुकने की गलतफहमी पैदा हुई थी।

बैठक में उजागर हुए चौंकाने वाले आंकड़ों के अनुसार नागपुर शहर में 3,669 इमारतों के केवल 426 इमारतों के लिए ही ओसी लिया गया है। यानि शेष 3,243 इमारतों के पास ओसी ही नहीं है।

4 माह में हो समाधान

लापरवाह बिल्डरों पर होगी सख्त कार्रवाई गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन इमारतों के पास ओसी नहीं है, उन्हें तुरंत नोटिस जारी किया जाए और 4 महीने के भीतर इस पूरे मामले का समाधान निकाला जाए। इस बात पर भी विशेष ध्यान दिया गया कि कई आम निवासियों ने अधूरे दस्तावेजों के आधार पर ही बैंकों से कर्ज लेकर घर खरीद लिए हैं।

इस पर नितिन गडकरी ने निर्देश दिया है कि इन निवासियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए लेकिन पूरी तरह से कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई की जाए। हालांकि जो बिल्डर ओसी प्राप्त करने में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा और उनकी संपत्तियों की रजिस्ट्री नहीं की जाएगी, ऐसे कड़े निर्देश भी दिए गए हैं।

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट