प्रिया बनीं शहर एनसीपी-एसपी महिला अध्यक्ष (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में NCP-SP का मास्टरस्ट्रोक! प्रिया फुके बनीं शहर महिला अध्यक्ष, रेखा कृपाले को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Priya Fuke NCP-SP Nagpur: नागपुर में शरद पवार गुट की बड़ी रणनीति। प्रिया फुके बनीं शहर महिला अध्यक्ष, रेखा कृपाले को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी। संगठन मजबूती पर जोर।

प्रिया जैस

NCP-SP Nagpur: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से नागपुर शहर में बड़े बदलाव किए हैं। प्रदेश महिला अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने नागपुर के लिए नई नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की।

प्रिया फुके को NCP-SP शहर महिला अध्यक्ष और निवर्तमान शहराध्यक्ष रेखा कृपाले को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। प्रिया फुके ने हाल ही में प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे की उपस्थिति में पार्टी में प्रवेश किया था। मनपा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 4,000 से अधिक वोट हासिल कर अपनी जनाधार की ताकत साबित की थी।

महाराष्ट्र प्रदेश सचिव पद पर पदोन्नति

वहीं पिछले 3 वर्षों से नागपुर शहर महिला अध्यक्ष के रूप में निष्ठापूर्वक कार्य कर रहीं रेखा कृपाले के कार्य को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश सचिव पद पर पदोन्नति दी है। अब उनके अनुभव का उपयोग राज्य स्तर पर संगठन मजबूत करने में किया जाएगा।

पद की संभाली जिम्मेदारी

नियुक्ति के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में प्रिया फुके ने अपने पद की जिम्मेदारी संभाली और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नागपुर शहराध्यक्ष दुनेश्वर पेठे, अफजल फारूकी, शैलेन्द्र तिवारी, महेंद्र भांगे, दिनकर वानखेड़े, सैयद अहमद, आसिफ़ खान, कादिर शेख, प्रकाश लिखनकर, शेखर पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस में खींचतान

दूसरी ओर कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चल रही चयन प्रक्रिया में पहले दिन 11 अप्रैल को शहर कांग्रेस की गुटबाजी व असंतोष उभरकर सामने आया था। वहीं नागपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 12 अप्रैल को रामटेक व सावनेर विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय पर्यवेक्षक राव दान सिंह की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक में 2 गुटों के बीच खींचतान की जानकारी सामने आई है।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां