पीड़ित बच्चों से मिले सीएम मोहन यादव (सौजन्य-एक्स) 
नागपुर

10 दिन बाद जागे मोहन, पीड़ित बच्चों को देखने नागपुर पहुंचे MP के CM, जहरीले कफ सिरप से 15 की मौत

CM Mohan Yadav in Nagpur: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सामने आए जहरीले कफ सिरप मामले के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव नागपुर पहुंचे। अब तक इस जहरीले सिरप से 20 से भी ज्यादा बच्चों की मौत हुई है।

प्रिया जैस

Toxic Cough Syrup Case: मध्यप्रदेश के 22 परिवारों के चिराग बुझने के बाद आखिरकार राज्य के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जाग गए। वे कफ सिरप से किडनी फेल होने के कारण शुरू हुए बच्चों की मौतों के सिलसिले के 10 दिन बाद गुरुवार को नागपुर पहुंचे और यहां एम्स, न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल व सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़ित बच्चों व उनके परिजनों से मिले।

उन्होंने परिजनों को सरकार से पूरे सहयोग आश्वासन दिया। हालांकि डा. यादव दो दिन पहले इस दर्दनाक घटना और सरकार की घोर लापरवाही को मीडिया के सामने कल की बीती बात कह चुके थे, इसके बाद उन्होंने यह दौरा किया। मालूम हो कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में सबसे पहले 30 सितंबर को सन फार्मास्यूटिकल्स का 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप पीने से दो बच्चों की किडनी फेल होने का मामला सामने आया था।

जिनकी इलाज के दौरान अगले दिन नागपुर के अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद बच्चों की मौत का सिलसिला अब भी जारी है, 22 बच्चों की मौत हो चुकी है और 8 बच्चे अभी अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

डॉक्टरों व अफसरों को दिए निर्देश

अस्पतालों के दौरे के बाद चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे। हर संभव चिकित्सकीय सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने लगातार मॉनिटरिंग के आदेश दिए, ताकि बच्चों को बेहतर देखभाल मिल सके।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार न केवल इलाज का पूरा खर्च वहन कर रही है, बल्कि अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त टीम नागपुर में तैनात की गई है। यह टीम परिवारों और अस्पताल प्रबंधन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रख रही है। यह घटना मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल जिले को झकझोर चुकी है।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस