नारी में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, की रखी गई आधारशिला (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

PM Awas Yojana 2.0: अल्पसंख्यकों और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 'स्वप्नपूर्ति' योजना शुरू; बनेंगे 518 किफायती घर

PMAY 2.0 Housing Project: नागपुर के नारी में महर्षि सुदर्शन वाल्मीकि वसाहत और PMAY 2.0 के तहत कुल 910 किफायती फ्लैट बनाए जाएंगे। परियोजना को 3 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अंकिता पटेल

Nagpur Affordable Flats Project: नागपुर जिले के नारी में विकसित की जा रही 'महर्षि सुदर्शन वाल्मीकि वसाहत' में सफाई कर्मचारियों के लिए 14 भवनों का निर्माण किया जाएगा जिनमें कुल 392 दो बीएचके (2 BHK) फ्लैट होंगे, इसके साथ ही, 'प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0' के अंतर्गत अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 'स्वप्नपूर्ति' योजना के तहत किफायती दरों पर कुल 518 एक और दो बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे।

इस पूरी आवास परियोजना को अगले 3 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जिसमें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर नीता ठाकरे ने की। सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर उपस्थित थे।

सफाई कर्मियों को मिलेंगे 300 वर्ग फुट के निःशुल्क फ्लैट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि श्रमसाफल्य आवास योजना के तहत राज्य के सभी पात्र सफाई कर्मियों को 300 वर्गफुट के मकान निःशुल्क उपलब्ध कराने का सरकार का निर्णय बरकरार है। उन्होंने बताया कि इस आदर्श कॉलोनी में उद्यान, सामुदायिक भवन,

सौर ऊर्जा प्रणाली, सीवेज उपचार प्रणाली, जल आपूर्ति और अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं मौजूद होंगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लाड पेज कमेटी की सिफारिशों के अनुसार जल्द ही मनपा में 500 योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी करने और सफाई कर्मियों के लंबित मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई कर्मियों के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आवास के लिए निरंतर काम कर रही है और आने वाले समय में सिटी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आवास योजना तैयार की जाएगी।

हॉस्पिटेलिटी में प्रवेश करें सफाई कर्मी: नितिन गडकरी

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सरकार और मनपा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परिसर सफाई कर्मियों और बेघर नागरिकों को उचित आवास प्रदान करेगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को स्वरोजगार अपनाने और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में प्रवेश करने की खास सलाह दी।

गडकरी ने कहा कि इस क्षेत्र में स्वरोजगार के अपार अवसर हैं जिसके लिए उन्होंने विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने गरीब नागरिकों को संपत्ति का अधिकार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

पौधारोपण और सूचना पुस्तिका का अनावरण कार्यक्रम में सीएम व केंद्रीय मंत्री द्वारा 'महर्षि सुदर्शन वाल्मीकि वसाहत और स्वप्नपूर्ति परियोजना की सूचना पुस्तिका का अनावरण, आयोजन स्थल पर पौधारोपण भी किया गया। समारोह में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, विधायक प्रवीण दटके, मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी समेत अन्य मौजूद थे।

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान