नेपाल त्रासदी नागपुर तीर्थयात्री (सोर्स: गुगल जेमिनी)
नागपुर

Nepal Floods: मौत को चकमा देकर नागपुर लौटे 115 लोग, 106 यात्री पटना से रवाना, जिंदगी से जंग लड़ रही वृद्धा

Nagpur Pilgrims In Nepal Flood : नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बीच फंसे नागपुर के 106 श्रद्धालु सीतामढ़ी पहुंचे। प्रशासन ने खाने और ठहरने की व्यवस्था की, 1 महिला काठमांडू के हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

वेदांत जोशी

Nagpur Residents Rescued Kathmandu: नेपाल में भारी बारिश, भूस्खलन और खराब मौसम के बीच पिछले तीन दिनों से फंसे नागपुर के 106 श्रद्धालु आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आए हैं। नेपाल सीमा पार करने के बाद सभी श्रद्धालु बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे, जहां स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था की। इसके बाद उन्हें पटना के लिए रवाना किया गया।

धार्मिक यात्रा के बीच बदले हालात

नागपुर के श्रीधर महाराज के नेतृत्व में 115 श्रद्धालुओं का जत्था 22 तारीख को नेपाल के लिए रवाना हुआ था। 24 तारीख को गोरखपुर से दो ट्रैवल बसों के जरिए यह जत्था काठमांडू पहुंचा। वहां श्रद्धालुओं ने महाशिवपुराण कथा, धार्मिक अनुष्ठान और पर्यटन स्थलों का आनंद लिया।

हालांकि, इसके तुरंत बाद प्राकृतिक आपदा और खराब मौसम के कारण हालात बिगड़ गए। भारी बारिश, भूस्खलन और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के बीच श्रद्धालुओं को करीब दो दिनों तक मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इसके तुरंत बाद प्राकृतिक आपदा और खराब मौसम के कारण हालात बिगड़ गए। भारी बारिश, भूस्खलन और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के बीच श्रद्धालुओं को करीब दो दिनों तक मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

वापसी के लिए लगाया गया विशेष कोच

न्यूज़ इनपुट के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले का संज्ञान लेकर प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय किया। सरकार के प्रयासों के तहत श्रद्धालुओं की वापसी के लिए पटना-नांदेड़ एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक विशेष कोच लगाया गया है।

ट्रेन शनिवार सुबह 7 बजे पटना से रवाना होगी और यात्रियों के रविवार तड़के नागपुर पहुंचने की जानकारी दी गई है।

चार यात्री दिल्ली के रास्ते लौट रहे

इसी जत्थे की इंदिरा चौधरी, सुलोचना खापरे, दीपक पांडे और वर्षा उपाध्याय शुक्रवार दोपहर काठमांडू से हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद वे केरल एक्सप्रेस से नागपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे नागपुर पहुंचने की जानकारी दी गई है।

72 वर्षीय महिला काठमांडू के अस्पताल में भर्ती

जत्थे के साथ गईं 72 वर्षीय निर्मला शेषमणि पांडे की काठमांडू में अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की जांच के बाद उन्हें काठमांडू के शहीद गंगालाल नेशनल हार्ट केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनपुट के अनुसार, एंजियोग्राफी रिपोर्ट में ब्लॉकेज सामने आने के बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की सलाह दी है।

निर्मला पांडे के बेटे रूपेश पांडे ने इलाज के भारी खर्च और मां की गंभीर स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय से मेडिकल सहायता और एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। सीएमओ ने काठमांडू के सांसद संदीप राणा और भारतीय दूतावास से संपर्क साधा है।

इसी बीच रूपेश की बहन वनिता तिवारी की भी सीतामढ़ी में तबीयत खराब हुई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी