खड़ी कार में लगी आग (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

खड़ी कार जलकर खाक, सिविल लाइंस में हुई घटना, नितिन गडकरी के काफिले का बदला रूट

Nagpur Latest News: नागपुर के सिविल लाइंस में एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

प्रिया जैस

Nagpur News in Hindi: सिविल लाइंस में एक खड़ी कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। शुक्रवार की शाम गुलमोहर बिल्डिंग, सिविल लाइंस में खड़ी कार क्र। एमएच-31/एडी-3151 से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार में आग लग गई।

जिला सत्र न्यायालय के पास ड्यूटी पर तैनात हवलदार सुनील तिवारी और राहुल झाडे तुरंत हरकत में आए। उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर सिविल फायर स्टेशन से दमकल विभाग की गाड़ी को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाया। खबर लिखे जाने तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

गडकरी के काफिले का रूट बदला

इस घटना के समय बोले पेट्रोल पंप चौक पर नये फ्लाईओवर के उद्घाटन का कार्यक्रम था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस कार्यक्रम में जा रहे थे। जब उनका काफिला आकाशवाणी चौक से गुजर रहा था तभी कार में आग की घटना सामने आई। इस कारण गडकरी के काफिले को डायवर्ट किया गया।

हुड़केश्वर पुलिस ने पकड़ी चोर गैंग

नागपुर के हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में हुई सेंधमारी के एक मामले में पुलिस ने चोर गैंग का भंडाफोड़ किया। गैंग में शामिल चोरों में नाबालिग समेत वाठोडा निवासी मोहम्मद अरशद साजिद शेख (20) और मारोती उर्फ अभिषेक राजकुमार भौतिक (24) के अलावा बेसा निवासी तुषार राजेश राऊत (19) बताए गए। आरोपियों ने पूछताछ में 5 चोरियों की कबूली दी।

उनके पास से कीमती गहनों, दोपहिया वाहन समेत 11,50,500 रुपये का माल जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, न्यू नरसाला हुड़केश्वर निवासी नितिन रवीन्द्र रामटेके (30) के बंद घर से 7,000 रुपये और गहनों आदि समेत 3.82 रुपये का सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो उक्त आरोपियों का पता चला।

हिरासत में लेकर पूछताछ में पुलिस ने उक्त चोरी समेत 5 चोरियों की कबूली दी जो हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में ही अंजाम दी गईं। उनके पास से पुलिस ने 50.010 ग्राम सोने की चेन व सोने-चांदी के अन्य गहने, डायमंड रिंग्स और वारदात में उपयोग की गई बाइक समेत 11,50,500 रुपये का माल जब्त किया। पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज