ऑपरेशन थंडर 2025 (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

अपराधियों पर ‘ऑपरेशन थंडर’ की मार, चन्कापुर कॉलोनी पर चलेगा हथौड़ा, नागपुर में 32 इमारतें ध्वस्त

Operation Thunder 2025: खापरखेड़ा में जीत सोनकर की क्रूर हत्या के बाद चन्कापुर जैसे अन्य इलाकों में आपराधिक घटना को रोकने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन थंडर अभियान चलाया है।

प्रिया जैस

Nagpur News: नागपुर जिले के खापरखेड़ा संभाग में ग्यारह वर्षीय स्कूली छात्रा जीत सोनकर की क्रूर हत्या ने पूरे नागपुर जिले को झकझोर कर रख दिया था। इस हत्याकांड के बाद वेकोली क्षेत्र की चंन्कापुर कॉलोनी, वलनी और सिल्लेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में अपराध, नशे और अवैध धंधों की घटनाएं तेजी से बढ़ गई थीं। इन अड्डों पर लंबे समय से सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अब कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

विधायक डॉ. आशीष देशमुख की लगातार पहल और प्रशासनिक दबाव के चलते खापरखेड़ा ग्रामीण पुलिस स्टेशन को नागपुर शहर पुलिस कमिश्नर के अधीन लाया गया है। इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों को समाप्त करना है। 11 अक्टूबर शनिवार को वेकोली प्रशासन की ओर से चंन्कापुर कॉलोनी की 32 जर्जर, खतरनाक और अवैध धंधों के अड्डे बन चुकी इमारतों को ध्वस्त किया जाएगा।

क्या बोले विधायक देशमुख?

यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने के अभियान का हिस्सा होगी। इन इमारतों में लंबे समय से गांजा, अफीम, माउजर, हथियारों की बिक्री और खरीद जैसे अपराध खुलेआम होते रहे हैं। विधायक डॉ. देशमुख ने बताया कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह अभियान सफल हो पाया है।

विधायक ने कहा कि यह कदम न केवल अपराध को खत्म करेगा बल्कि इलाके के नागरिकों को भी सुरक्षित जीवन देगा। जीत सोनकर की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश की लहर फैल गई थी और उन्होंने खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन को शहर पुलिस कमिश्नर विभाग में शामिल करने की मांग की थी। यह मांग 15 अगस्त 2025 को पूरी हुई।

इसके बाद पुलिस व्यवस्था में बदलाव आया और अब पुलिस की सक्रियता बढ़ी है। इस बदलाव के बाद पुलिस ने वेकोली कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में चल रहे अवैध नशीली पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है।

अपराधियों पर ‘ऑपरेशन थंडर’ की मार

‘ऑपरेशन थंडर 2025’ एक विशेष अभियान है, जिसके तहत चंन्कापुर, सिल्लेवाड़ा, वलनी क्षेत्र के सभी अवैध धंधों को जड़ से खत्म किया जाएगा। यह अभियान नागपुर जिले के लिए एक मिसाल साबित होगा, जहां पुलिस और प्रशासन अपराध मुक्त और सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विधायक डॉ. देशमुख की भूमिका

डॉ. आशीष देशमुख ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही, वेकोली प्रशासन के साथ लगातार समन्वय कर इस दिशा में काम किया गया है। विधायक ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस कर्मियों को भी इस कार्रवाई के लिए बधाई दी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज