File Photo 
नागपुर

ऑनलाइन जुआ अड्डे पर छापा, 5 अरेस्ट, 1.56 लाख का माल जब्त

नवभारत डेस्क

नागपुर. क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने ऑनलाइन जुआ अड्डे पर छापा मार कार्रवाई कर 5 आरोपियों को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों में स्वामीनारायण मंदिर के पीछे रहने वाला काशीनाथ दादाजी येवले (43), खरबी निवासी सैयद समीर सैयद जान मोहम्मद (22), सतरंजीपुरा निवासी शेख जुनैद शेख मजीद (20), शक्ति मातानगर नंदनवन निवासी समीर सफी शेख (26) और खरबी निवासी अब्दुल रऊफ अब्दुल हक (50) का समावेश है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नंदनवन परिसर में एक दूकान के बंद पड़े कमरे में ऑनलाइन जुआ चलाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाकर हसनबाग चौक स्थित आलम दुल्लील्हा नामक दूकान पर छापा मारा. पुलिस को मौके से सभी आरोपी ऑनलाइन कूपन पर पैसे की खायवाली करते मिले. तुरंत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

वहां से जुआ के काम आने वाले सामान समेत 1,56,000 रुपये का माल जब्त किया गया. डीसीपी मुम्मका सुदर्शन के मार्गदर्शन में पीआई सूर्यवंशी, एपीआई शिंदे, पीएसआई जायभाये, उमाले, नाजिर शेख, कालमेघ, जुनघरे, चोले, क्षीरसागर, मावलकर, चिंचुलकर, यादव, मारवाडे आदि ने कार्रवाई की.

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG