प्याज और लहसुन सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

दिवाली पर प्याज-लहसुन का डबल झटका: खुदरा भाव 80 के पार, जानें कब तक नहीं मिलेगी राहत

Nagpur Onion Price Hike: नागपुर में त्योहारी सीजन के बीच प्याज 80 और लहसुन 400 प्रति किलो तक पहुंचा। थोक सप्लाई की कमी और ट्रांसपोर्ट खर्च से बढ़ी महंगाई। जानें कब तक रहेंगे दाम तेज।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर के खुदरा बाजारों में प्याज की कीमत 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

  • व्यापारियों के अनुसार, थोक में प्याज 65–70 रुपये किलो तक मिल रही है।

  • लहसुन के खुदरा भाव 320 से 400 रुपये प्रति किलो बताए गए हैं।

  • नया अदरक 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

Nagpur Vegetable Market Rate: नागपुर जिले में त्योहारी सीजन के बीच प्याज के तेवर सख्त हो गए है। खुदरा में प्याज 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं प्याज विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले डेढ़ महीने तक प्याज की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

थोक और खुदरा बाजारों में प्याज के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं जिससे आम आदमी की परेशानी काफी बढ़ गई है। दिवाली से पहले ही प्याज आम नागरिक को रुला रही है। खुदरा व्यापारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में प्याज की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

मंडी या जगह पर प्याज का थोक भाव (करीब 55 से 65 रुपये प्रति किलो) तक पहुंच गया है। इसके अलावा इस पर 57% ट्रांसपोर्टेशन या कमीशन शुल्क अलग से लगता है जिससे इसकी लागत और बढ़ जाती है।

प्याज विक्रेताओं ने बताया कि डेढ़ महीने तक प्याज की यही स्थिति रहेगी

ऐसे में खुदरा विक्रेता को धोक बाजार में प्याज 65 से 70 रुपये प्रति किलो खरीदनी पद रही है, खुदरा बाजारों में इसके दाम 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं।

प्याज विक्रेताओं ने बताया कि दलालों का साफ कहना है कि आने वाले कम से कम डेढ़ महीने तक प्याज की यही स्थिति बनी रहेगी और कीमतें कम नहीं होंगी।

व्यापारियों का यह भी मानना है कि चूंकि अब दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, इसलिए मांग और सप्लाई के बीच के अंतर के कारण कीमतों में नरमी आने की संभावना फिलहाल दूर-दूर तक नहीं दिख रही है। जानकारों का कहना है कि पुरानी प्याज का स्टॉक कम होने और नई फसल आने में वक्त लगने के कारण यह तेजी बनी हुई है।

लहसुन और अदरक भी महंगे

लहसुन के तेवर भी प्याज की तरह ही कड़े बने हुए है। बाजार में लहसुन का चौक भाव 250 से 300 रुपये प्रति किलो चल रहा है, जबकि चिल्लर बाजार में वह 320 से 400 रुपये प्रति किलों के ऊंचे दामों पर बिक रहा है।

व्यापारियों का अनुमान है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, लहसुन की मांग और बढ़ेगी और इसके भाव ऊंचे ही बने रहेंगे, अदरक के पुराने स्टॉक की स्थिति अब लगभग समाप्त हो चुकी है और बाजार में पुराने अदरक की कोई खास पूछपरख या वैल्यू नहीं बची है। बाजार में अब नया अदरक ही बिक रहा है जिसका भाव 80 से लेकर 100 रुपये प्रति किली के आसपास कल रहा है।

दाम कम होने की उम्मीद नहीं

प्याज के दाम पिछले एक से 2 दिनों में तेजी से बढ़े है। मार्केट में ट्रांसपोर्टेशन के साथ प्याज 70 रुपये प्रति किली पड़ रही है, इसलिए खुदरा में अच्छी प्याज 80 रुपये किलो बेचनी पड़ रहीं है। आगे भी दाम कम होने की उम्मीद नहीं है।

मौहम्मद अबरार, प्याग विक्रेता

मूल्यों में वृद्धि का सिलसिला जारी प्याज के दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी है। थोक बाजार में विक्रेताओं को 65 से 70 रुपये प्रति किलो प्याज मिल रही है। त्योहारी सीजन में प्याज के दाम कम होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

- राम महाजन, सचिव, महात्मा फुले सब्जी व कल आढ़तिया एसोसिएशन

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी