कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों की भर्ती पर रोक प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर मनपा स्कूलों में संविदा शिक्षक भर्ती पर लगी रोक, आचार संहिता के कारण प्रशासन ने जारी किए निर्देश

NMC Contract Teacher Recruitment: नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण मनपा स्कूलों में 2026-27 के लिए जारी संविदा शिक्षक भर्ती को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

प्रमोद यादव

Nagpur Graduate Constituency Election 2026: नागपुर मनपा के स्कूलों में कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया। नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मनपा प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिए जाने की जानकारी शिक्षा विभाग ने उजागर की। अगले आदेश तक भती प्रक्रिया पर रोक रहेगी।

इस संबंध में मनपा के शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि आचार संहिता लागू रहने तक भर्ती से संबंधित कोई भी अगली कार्रवाई नहीं की जाए, मनपा के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

यह भर्ती स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से की जा रही थी। इसके तहत 10 मई 2027 तक की शेष 8 महीने की अवधि के लिए अस्थायी आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी थी। स्कूलों में शिक्षकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन चुनाव कार्यक्रम घोषित होने और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद इसे रोकने का निर्णय लिया गया।

एक सप्ताह बाद नींद से जागा प्रशासन

जानकारों की मानें तो स्नातक चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई जिसके तुरंत बाद इस तरह के आदेश जारी किए जाने चाहिए थे किंतु प्रशासन एक सप्ताह बाद जागा है।

नागपुर मनपा के शिक्षा अधिकारी अमित भदाणे ने शहर के सभी मनपा स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक का गंभीरता से पालन किया जाए। आचार संहिता लागू रहने तक स्कूल स्तर पर भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की आगे की कार्यवाही या गतिविधि नहीं की जाए।

आचार संहिता समाप्त होने के बाद नया कार्यक्रम

नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव कार्यक्रम समाप्त होने और आदर्श आचार संहिता की अवधि पूरी होने के बाद संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।

इसके लिए बदलाव के सहय संशोधित समय सारिणी तैयार कर सभी संबंधित स्कूलों को सूचित किया जाएगा, नागपुर मनपा प्रशासन ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि भर्ती के लिए इच्छुक और संबंधित उम्मीदवारी को स्थगन की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए साथ ही उन्हें भर्ती प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया जाए।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID