सफाई अभियान (सौ. सोशल मीडिया ) 
नागपुर

नागपुर मनपा के दावों की खुली पोल: मानसून पूर्व नालों और चैंबरों की सफाई अधूरी, नियंत्रण कक्ष से जनता बेखबर

Nagpur Nala Cleaning: नागपुर मनपा का मानसून पूर्व सफाई अभियान धरातल पर अधूरा है। शहर के 227 नालों और 68,305 चैंबरों में से बड़ा हिस्सा अब भी साफ होना बाकी है, जिससे जलभराव का खतरा बना हुआ है।

रूपम सिंह

Nagpur Municipal Corporation Nala Cleaning Incomplete: बारिश पूर्व तैयारियों को लेकर भले ही नदियों और नालों की सफाई का अभियान काफी पहले ही शुरू किया गया हो लेकिन धरातल पर सटीकता से अमल होता दिखाई नहीं दे रहा है। जहां एक ओर मनपा प्रशासन नदियों की सफाई अंतिम चरणों में होने का दावा कर रहा है वहीं सिटी में स्थित 227 नालों में से अब तक 176 से अधिक नालों की सफाई होने की जानकारी उजागर कर रहा है।

बहरहाल नदियों के कई हिस्सों में अभी तक सफाई का अभियान पहुंचा भी नहीं है जिससे मानसून पूर्व तैयारी अभी तक अधूरी होने का नजारा है। आयुक्त डॉ। विपिन इटनकर के आने से पहले ही बारिश के मौसम में शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए महानगरपालिका ने अपनी मानसून पूर्व तैयारियां तेज कर दी थीं। यहां तक कि आयुक्त इटनकर ने आते ही कई बार नदियों और नालों की सफाई के लिए वास्तविक स्थलों पर जाकर जायजा भी लिया।

नियंत्रण कक्ष स्थापित किंतु जनता को पता नहीं

प्रशासन के दावों को देखा जाए तो जनवरी 2026 से शुरू हुए नाला सफाई अभियान के तहत शहर के अधिकांश बड़े और छोटे नालों को साफ किया जा चुका है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। किंतु वास्तविकता यह है कि किसी आपदा के दौरान किसे सूचना दी जाए, इसे लेकर अब तक सिटी की जनता के बीच जागृति या इस तरह के कोई कार्यक्रम नहीं हो पाए हैं। आलम यह है कि एलएलसी चुनाव को लेकर आचार संहिता लगते ही अब तमाम है। पार्षदों ने भी मनपा से मुंह मोड़ लिया है।

  • 29 नालों की सफाई जारी है: महानगरपालिका के आंकड़ों के अनुसार, शहर के 10 जोनों में कुल 227 नाले हैं जिनकी कुल लंबाई 242.45 किलोमीटर
  • सफाई अभियान की स्थिति: अभियान जनवरी 2026 में शुरू किया गया था और अब तक 176 नालों की सफाई पूरी की जा चुकी है। जारी कार्य वर्तमान में 29 नालों पर सफाई का काम चल रहा है। इनमें से 11 पर कर्मचारियों द्वारा और 18 नालों पर भारी मशीनों के माध्यम से सफाई की जा रही है।
  • लक्ष्य : शेष बचे 22 नालों की सफाई का कार्य जून 2026 के पहले सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

19,867 चेंबरों की बची है सफाई

सड़कों पर पानी जमा होने से रोकने के लिए बरसाती नाली चैंबरों की सफाई भी युद्ध स्तर पर जारी है। शहर के सभी 10 जोनों में कुल 68,305 बरसाती नाली चेबर है। इनमें से अब तक 48,438 चैंबरों को पूरी तरह से साफ कर लिया गया है, जबकि बचे हुए 19,867 चेंबरों की सफाई का काम अभी बाकी है। सबसे अधिक 15,125 चेंबर मंगलवारी जोन में मौजूद है।

आपातकालीन व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती

अतिवृष्टि या भारी बारिश के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नागपुर मनपा ने एक मजबूत कार्ययोजना तैयार होने का भी दावा मनपा की ओर से किया जा रहा है। मनपा मुख्यालय में 3 शिफ्ट में काम करने वाला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए कुल 48 सफाई कामगारों की विशेष नियुक्ति की गई है (पहली शिफ्ट में 15, दूसरी शिफ्ट में 15 और तीसरी शिफ्ट में 18 कर्मचारी)। इसके साथ ही 36 जमादार भी तैनात किए गए हैं।

इन सभी कार्यों की दैनिक निगरानी के लिए 2 स्वच्छता निरीक्षक और 1 जोनल अधिकारी को नियुक्त किया गया है। मनपा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक जोन में भी आपातकालीन कक्ष बनाए गए हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई आपात स्थिति उत्पन्न न हो, ये कक्ष 3 शिफ्ट में संचालित होंगे।

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य