17 सितंबर से शुरू होगी इंडियन स्वच्छता लीग, पढ़ें पूरी जानकारी

Indian cleanliness league
Published on: 
Updated on: 

उल्हासनगर : केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग (Indian Cleanliness League) के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन के संबंध में केंद्र सरकार की ओर से निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में नेताजी स्कूल उल्हासनगर 5 में शहर के विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

उक्त कार्यशाला में महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त जमीर लेंगरेकर, उपायुक्त डॉ. सुभाष जाधव, स्वास्थ्य अधिकारी मनीष हिवरे, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक विनोद केणे सहित अन्य स्वच्छता निरीक्षक मौजूद थे। उपस्थितों को इंडियन स्वच्छता लीग के अभियान में भाग लेने के लिए मार्गदर्शन किया गया। साथ ही ऑनलाइन पंजीयन और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जनसहयोग के माध्यम से पूरे शहर की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए महानगरपालिका को सहयोग और नवीन सुझाव देने की अपील की गयी। 

उपस्थित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और कॉलेज के प्रोफेसरों, शिक्षकों और महिला बचत गुट के प्रतिनिधियों ने उल्हासनगर का चेहरा मोहरा  बदलने के लिए इस आंदोलन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों को शामिल करने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। उल्हासनगर स्वच्छता वारियर्स की टीम लीडर रेखा ठाकुर ने कहा कि चूंकि इसमें छात्रों की अहम भूमिका है, इसलिए वे अपनी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर इस जन आंदोलन को और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com