438 मीटर लंबा बैराज सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर में 2053 तक नहीं होगी पानी की किल्लत: कन्हान-कोलार नदियों पर बनेगा 438 मीटर लंबा बैराज

Nagpur Water Supply: नागपुर शहर की वर्ष 2053 तक की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए कन्हान-कोलार नदियों के संगम पर 438 मीटर लंबा बैराज बनेगा। मनपा स्थायी समिति ने दी मंजूरी।

प्रमोद यादव

Highlights

  • कन्हान-कोलार संगम के निचले हिस्से में बैराज बनाने का प्रस्ताव।

  • बैराज की प्रस्तावित लंबाई 438 मीटर होगी।

  • मनपा की स्थायी समिति ने परियोजना को मंजूरी दी।

  • नागपुर की मौजूदा वार्षिक जल आवश्यकता 246.01 एमसीएम है।

  • वर्ष 2053 तक शहर की पानी की मांग दोगुनी होने का अनुमान है।

Kanhan Kolar Barrage Nagpur: नागपुर शहर की बढ़ती आबादी और भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। कोलार और कन्हान नदियों के संगम के निचले हिस्से में 438 मीटर लंबा 'कन्हान-कोलार बैराज' बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

नागपुर महानगरपालिका की स्थायी समिति की सोमवार को हुई बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को औपचारिक मंजूरी दे दी गई।

2053 तक जल मांग दोगुनी होने का अनुमान

शहर की वर्तमान वार्षिक जल आवश्यकता 246.01 मिलियन घनमीटर (एमसीएम) है। हालांकि तेजी से बढ़ती आबादी और प्रति व्यक्ति जल खपत को देखते हुए भविष्य में पानी की मांग में भारी बढ़ोतरी होगी।

बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मौजूदा जल स्रोतों के अलावा नए और वैकल्पिक जल भंडारण क्षमता को विकसित करना बेहद जरूरी हो गया है। कन्हान-कोलार बैराज से शहर को एक मजबूत वैकल्पिक जल स्रोत मिलेगा। 

नागपुर शहर के मौजूदा जल उपचार संयंत्र

जल स्रोत (Water Source)क्षमता (MLD - मिलियन लीटर प्रतिदिन)कुल क्षमता में हिस्सा (%)
कन्हान240 MLD30.53%
पेंच - 1136 MLD17.30%
पेंच - 2175 MLD22.26%
पेंच - 3120 MLD15.27%
पेंच - 4115 MLD14.63%
कुल क्षमता (Total Capacity)786 MLD100.00%

पेंच परियोजना पर निर्भरता

  • वर्तमान में नागपुर शहर की जलापूर्ति मुख्य रूप से पेंच परियोजना पर निर्भर है। पेंच से कच्चा पानी उठाकर शहर तक लाने के लिए 2 प्रमुख पंपिंग सिस्टम कार्यरत हैं।

  • नवेगांव खैरी: 520 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता।

  • कन्हान : 240 एमएलडी क्षमता।

  • इन पंपिंग स्टेशनों के माध्यम से लाए गए कच्चे पानी को शहर के जल शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) में शुद्ध किया जाता है। इसके बाद मुख्य संतुलन जलाशयों, ओवरहेड टैंकों और ग्राउंड-लेवल जलाशयों के जरिए पूरे शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है।

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल