नितिन गडकरी ने परिवार के साथ दिया वोट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नितिन गडकरी ने परिवार के साथ नागपुर में डाला वोट, भूषण शिंगणे मामले पर दिया बड़ा बयान, EC को दी नसीहत

Nitin Gadkari Cast Vote in Nagpur: नितिन गडकरी ने परिवार के साथ किया मतदान। भाजपा की रिकॉर्ड जीत का दावा और उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हमले को बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण'।

प्रिया जैस

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नागपुर महानगर पालिका चुनाव में अपना वोट डाला और विश्वास जताया कि भाजपा महाराष्ट्र भर में हो रहे निकाय चुनावों में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेगी। गडकरी और उनके परिवार के सदस्यों ने यहां महल क्षेत्र के न्यू इंग्लिश स्कूल में अपना वोट डाला।

उन्होंने कहा कि जनता ने नागपुर महानगर पालिका (एनएमसी) चुनावों में तीन बार भाजपा को चुना है और उसे विकास के लिए काम करने का अवसर दिया है। उन्होंने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘ हमने यह चुनाव फिर से अपने कार्यों के आधार पर लड़ा है और हम पिछले चुनावों की तरह ही निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से जीतेंगे।''

मतदाता सूची पर नितिन गडकरी का बयान

नितिन गडकरी ने जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और कहा कि यह उनका मौलिक अधिकार है। यहां पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि यह सच है कि मतदाता सूची में नामों पर समस्या थी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को ठीक से व्यवस्थित किया जाना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित न रह जाए, और उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव आयोग इस मुद्दे को सुलझाने के लिए उचित कदम उठाएगा।

भूषण शिंगणे मामले पर बोले नितिन गडकरी

बुधवार रात को भाजपा के वार्ड नंबर 11 के उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हुए कथित हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए गडकरी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वह उम्मीदवार के घर जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसे टाला जा सकता था और (मुझे विश्वास है) पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया था, जो बेहद गलत है।''

भाजपा की नागपुर इकाई के प्रमुख दयाशंकर तिवारी ने पत्रकारों बताया कि नागपुर महानगर पालिका के वार्ड नंबर 11 से भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे को जब पता चला कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने और पैसे बांटने की कोशिश कर रहे हैं तो वे गोरेवाड़ा इलाके में गए।

जब शिंगणे वहां पहुंचे तो उन पर कथित तौर पर 100 से अधिक लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र