चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

चुनाव आयोग के फैसले से राज्य में हड़कंप! चंद्रशेखर बावनकुले बोले- सरकार का कोई संबंध नहीं

Maharashtra Elections: राजस्व मंत्री बावनकुले ने चुनाव आयोग के फैसले पर जताई असहमति, पटोले पर कटाक्ष, कामठी चुनाव पर अदालत अंतिम निर्णय लेगी।

प्रिया जैस

Election Commission: नागपुर में मतदान से एक दिन पहले नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव आगे बढ़ाने के चुनाव आयोग के फैसले से सरकार असहमत है। इस निर्णय और इससे जुड़े विवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं है। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने यह बयान दिया। वे नागपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

हर बात में राजनीति करते हैं पटोले

उन्होंने कहा कि राज्य की कुछ नगर परिषदों व नगर पंचायतों के चुनाव मतदान से 48 घंटे पहले स्थगित करना एक अकल्पनीय और चौंकाने वाला निर्णय है। चुनाव स्थगित न हों, इसलिए सरकार ने आयोग को 4 बार पत्र भेजे थे। चुनाव आयोग के इस निर्णय पर सभी दलों के नेता नाराज हैं। सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया था और आयोग की भूमिका को गलत बताया था। इसके बावजूद नाना पटोले आयोग की गलती के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बावनकुले ने कटाक्ष किया कि उन्हें हर बात में राजनीति दिखाई देती है।

कामठी चुनाव : अदालत तय करेगी निर्णय

कामठी नगर परिषद का चुनाव रद्द करने की मांग कई लोगों ने की है और इस संबंध में अदालत का भी रुख किया गया है। इस पर बावनकुले ने कहा कि याचिका दाखिल करना हर नागरिक का अधिकार है। इस पर अंतिम निर्णय अदालत ही लेगी।

प्रदेशाध्यक्ष का अल्टीमेटम सिर्फ 2 तारीख तक

बावनकुले कहा कि महायुति में कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर नाराजगी जरूर रही है लेकिन इसका गठबंधन की स्थिरता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेशाध्यक्ष द्वारा दिया गया 2 दिसंबर का अल्टीमेटम केवल स्थानीय निकाय चुनावों तक सीमित था, राज्य की महायुति पर उसका कोई संबंध नहीं।

किसानों की मदद का प्रस्ताव अंतिम चरण में

अतिवृष्टि प्रभावितों को केंद्र सरकार की सहायता के विषय पर उन्होंने बताया कि केंद्र का दल नुकसानों का निरीक्षण कर चुका है। राज्य सरकार प्रस्ताव भेजती है और केंद्र सरकार उस पर निर्णय लेकर अंतिम रिपोर्ट तैयार करती है। बावनकुले ने उम्मीद जताई कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी होगी और राज्य के नुकसानग्रस्त किसानों को बड़ी सहायता प्राप्त होगी।

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल