निकाय चुनाव (AI Generated Photo) 
नागपुर

सावनेर में गूंजी चुनावी गर्जना, होली चौक बनेगा सियासत का केंद्र, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां और नारेबाजी तेज कर दी है। सावनेर में भी जमकर तैयारी देखी गई।

प्रिया जैस

Maharashtra Local Body Elections: सावनेर शहर के स्थानिक स्वराज के चुनाव की तारीख भले ही घोषित न हुई हो, लेकिन सावनेर में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। शहर के मुख्य चौक, गलियों और बाजारों में जगह-जगह लगे बैनर-पोस्टरों ने माहौल को पूरी तरह चुनावी बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब 'दुआ-सलाम' और जनसंपर्क का दौर तेज होने लगा है।

सावनेर का प्रसिद्ध होली चौक एक बार फिर चुनावी रणभूमि में तब्दील होने जा रहा है। यह चौक हर चुनाव में सियासी गूंज का केंद्र रहा है। चाहे नगर परिषद का चुनाव हो, विधानसभा का या लोकसभा का प्रत्याशी अपनी ताकत दिखाने और जनता के बीच समर्थन जुटाने का अभियान यहीं से शुरू करते हैं।

नारों से गूंजा सावनेर

सुबह से ही चौक पर समर्थकों का जमावड़ा लगने लगता है। ढोल-ताशों की थाप, नारों की गूंज और झंडों के बीच प्रत्याशी मंच से जनता को संबोधित करते हुए विकास के वादे करते हैं। 'सावनेर बदलेगा, तभी भविष्य उज्जवल बनेगा' और 'हर घर को छत मिलेगी' जैसी घोषणाएं वातावरण में गूंज उठती हैं।

युवा और महिलाएं तय करेगी दिशा

इस बार युवा और महिला मतदाता चुनाव की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। शहर में युवाओं का बढ़ता उत्साह और महिलाओं की सक्रियता इस बात का संकेत दे रही है कि बदलाव की लहर अब जोर पकड़ रही है। जनता ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो शिक्षित हो, नगर परिषद का अनुभव रखता हो, किसी ठेकेदारी में संलिप्त न हो और शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठा सके।

उत्सव का रूप ले चुका चुनाव

चुनाव अब केवल राजनीति नहीं, बल्कि सावनेर में एक लोकतांत्रिक उत्सव का रूप ले चुका है। यहां जनशक्ति, उम्मीद और बदलाव की आहट गूंज रही है और इस उत्सव का केंद्र इस बार भी रहेगा होली चौक, जहां से शुरू होगी सावनेर की सियासत की सबसे बड़ी गर्जना।

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

पार्टी का संविधान अलोकतांत्रिक था तो शिंदे समूह के विधायक और मंत्री पद भी अवैध! कपिल सिब्बल की तीखी दलील