बड़कस चौक बचत गट (फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर: बड़कस चौक पर कब खड़ा होगा 6 मंजिला मॉल? जेडपी बचत गट मॉल का फंसा पेंच, नहीं मिल रही निधि!

Nagpur Zilla Parishad Mall: नागपुर जिला परिषद का बचत गट मॉल 25 साल से लंबित। 25.62 करोड़ की लागत, 6 मंजिला डिजाइन, पर निधि का अता-पता नहीं। बड़कस चौक की जमीन अब भी खाली।

प्रिया जैस

Mahila Bachat Gut Mall Nagpur: जिला परिषद की मालिकी की बड़कस चौक महल वाली जमीन पर वर्षों से प्रस्तावित महिला बचत गट मॉल के निर्माण का पेंच फंसा ही हुआ है। बीते 25 वर्षों से यह प्रकल्प घोषणाओं और सुधारित प्रपोजल व इस्टीमेट के कागजी चक्रव्यूह से ही नहीं निकल पा रहा है।

इस मॉल की घोषणा वर्तमान तत्कालीन मुख्यमंत्रियों, पालक मंत्रियों, वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय मंत्री तक ने एक बार नहीं कई-कई बार की है लेकिन महज 25 करोड़ की लागत का छोटा सा प्रोजेक्ट मूर्तरूप लेता नजर नहीं आ रहा। बताते चलें कि जिला परिषद बांधकाम विभाग की ओर से इस 6 मंजिला इमारत के निर्माण के लिए 25.62 करोड़ रुपयों के सुधारित प्रस्ताव पर मविआ सरकार के समय रहे तत्कालीन डीसीएम व वित्त मंत्री अजीत पवार ने निधि मंजूरी का आश्वासन दिया था।

फंसता जा रहा पेंच

सरकार बदलने के बाद वही फिर वित्त मंत्री बने लेकिन अब तक निधि नहीं दी। बड़कस चौक स्थित जमीन पर 6 मंजिल माल्स निर्माण का 2,240 वर्गमीटर के बिल्टअप एरिया का पूरा प्लान तैयार है जिसमें बचत गट्स के लिए दुकानों, पार्किंग, हॉल, कैफेटेरिया, गेस्ट रूम्स आदि की व्यवस्था होगी लेकिन पेंच कहां फंसा है यह बताने वाला कोई नहीं है।

  • 25.62 करोड़ की है लागत
  • 06 मंजिला इमारत की डिजाइन
  • 2,240 वर्गमीटर है बिल्टअप एरिया

सभी पदाधिकारियों की थी प्राथमिकता

बताते चलें कि तत्कालीन उपाध्यक्ष नितिन राठी ने जिप की इस जमीन पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की संकल्पना की थी लेकिन बाद में यहां महिला बचत गट के लिए मॉल बनाने की योजना बनी। तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस जो अब भी सीएम हैं, ने इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार की ओर से 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। उसके बाद यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था।

तत्कालीन जिप उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चिखले, शरद डोणेकर, मनोहर कुंभारे, सुमित्रा कुंभारे, कुंदा राऊत ने भी इसका फॉलोअप किया। जिले के महिला बचत गटों को जनप्रतिनिधि व मंत्रियों ने बार-बार यह मॉल तैयार करने का आश्वासन दिया लेकिन 2 दशक से अधिक समय होने के बाद भी पूरा नहीं किया।

26 दुकानें और कैफेटेरिया

प्रस्तावित मॉल में 4 फ्लोर में 26 दुकानें बनाई जाएंगी। वहीं एक कम्युनिटी हॉल, 7 गेस्ट बेडरूम और एक कैफेटरिया भी बनाया जाएगा। बेसमेंट व ग्राउंडफ्लोर में वाहनों के पार्किंग की भरपूर सुविधा भी होगी। पूरी इमारत ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट पर बनाई जाएगी।

छत पर सोलर पैनल से 60 किलोवाट बिजली पैदा करने के लिए 180 पैनल लगाए जाएंगे। इमारत में 2 लिफ्ट होंगे। सीसीटीवी कैमरों से पूरा परिसर लैस होगा। फायर फाइटिंग उपकरणों की व्यवस्था होगी। इमारत में रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी होगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल