CM के हाथों सीईओ महामुनि पुरस्कृत और ग्रामीण पुलिस सम्मानित (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर का गौरव! ई-गवर्नेंस में जिला परिषद और ग्रामीण पुलिस ने मारी बाजी, मुंबई में CM फडणवीस ने थपथपाई पीठ

Nagpur Zilla Parishad E-Governance: ई-गवर्नेंस में नागपुर का डंका! जिला परिषद और ग्रामीण पुलिस को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार। मुख्यमंत्री ने सीईओ विनायक महामुनि और एसपी हर्ष पोद्दार को किया सम्मानित।

प्रिया जैस

Nagpur Rural Police Award: राज्य सरकार की 150 दिनों की ई-गवर्नेंस विशेष अभियान और सेवाकर्मी कार्यक्रम में नागपुर जिला परिषद ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए डिजिटल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में प्रभावी प्रगति की है। इस अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए सीईओ विनायक महामुनि का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सत्कार किया।

महामुनि के मार्गदर्शन में जिला परिषद ने वेबसाइट, आपले सरकार, ई-आफिस, डैशबोर्ड, वाट्सएप चैटबाट, एआई-ब्लाकचैन और जीआईए जैसे मानकों पर उल्लेखनीय कार्य किया।

वहीं सेवाकर्मी पहल के तहत भी उत्कृष्ट कार्य किये जिससे जिप प्रशासन अधिक अनुशासित, पारदर्शी व प्रभावी प्रशासन के लिए सशक्त व लोकाभिमुख हुआ। सीईओ ने कहा कि ई-गवर्नेंस और सेवाकर्मी सुधारों के माध्यम से नागरिकों को अधिक तेज, सरल और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर निरंतर जोर दिया जाएगा।

ई-गवर्नेंस में नागपुर ग्रामीण पुलिस की सफलता

प्रशासन को अधिक गतिशील और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधार कार्यक्रम’ में नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। इस विशेष अभियान में महाराष्ट्र शासन के सभी विभागों को शामिल किया गया था और इसका मूल्यांकन ‘भारतीय गुणवत्ता परिषद’ द्वारा किया गया।

पुलिस विभाग के अंतर्गत पूरे महाराष्ट्र से सर्वश्रेष्ठ 5 पुलिस अधीक्षक कार्यालयों का चयन किया गया, जिसमें नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 200 में से 161 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के 100 दिवसीय कार्य योजना कार्यक्रम में नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया था।

निर्धारित लक्ष्यों को किया पूरा

इस अभियान के तहत नागपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्यालय की वेबसाइट, ‘आपले सरकार’ प्रणाली, ई-ऑफिस, कार्यालय डैशबोर्ड, वाट्सएप, चैटबॉट और अन्य नवाचार परियोजनाओं पर प्रभावी कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को 100 प्रतिशत पूरा किया।

28 मार्च को सह्याद्री अतिथि गृह, मुंबई में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार और उनकी टीम को बधाई दी तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार