ठंड बढ़ी (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

Nagpur Weather: उतरा पारा, बढ़ गई ठंड, अगले 3 दिन और गिरेगा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Nagpur Weather Update: नागपुर में दिसंबर की ठंड बढ़ी, तापमान 10.8°C पर पहुंचा। सर्द हवाओं से ठिठुरन, अलाव का सहारा, मॉर्निंग वॉकर्स कम हुए। मौसम विभाग ने गिरावट के संकेत दिए।

प्रिया जैस

Nagpur Cold Wave: नागपुर में दिसंबर के पहले हफ्ते में ही ठंड अब तेजी से बढ़ने लगी है। सुबह-सुबह तो सर्द हवाएं ठिठुराने लगी हैं। लोगों की दिनचर्या भी ठंड ने बदल दी है। मार्निंग वाक करने वालों की संख्या भी घट रही है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने सिटी का न्यूनतम तापमान 10.8 डिसे दर्ज किया जो औसत से 2.8 डिग्री कम रहा।

बताते चलें कि बीते महीने नवंबर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिसे तक उतरा था। दिसंबर में पारा इससे भी नीचे जाने की संभावना है। शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान भी उतरकर 27.8 डिसे पर आ गया। दिन में धूप तो थी लेकिन वह राहतभरी थी।

और बढ़ सकती है सर्दी

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 11 दिसंबर तक सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। मौसम साफ रहेगा और इसके चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि विभाग ने 11 दिसंबर तक सिटी का अधिकतम तापमान 27 से 29 डिसे और न्यूनतम तापमान के 12 से 13 डिसे तक बने रहने के संकेत दिये हैं।

ठिठुरती ठंड में अलाव का सहारा

पिछले सप्ताह चुनावी गर्मी से शहर की आबो हवा बदल गई थी। लेकिन मौसम ने अचानक करवट लेते ही ठिठुरन बढ़ा दी सुबह में पारा अचानक नीचे लुढ़कने से नागरिकों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सर्द हवाओं और घने कोहरे के बीच लोगों ने अपने-अपने मोहल्लों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश की जा रही है।

सुबह 5 बजे से 8 बजे के बीच आमतौर पर शहर की पार्कों और पाथवे पर होने वाली चहल-पहल इस बार नदारद रही हैँ मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी देखी जा रही है।

रोजाना नियमित वॉक करने वाले नागरिकों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है कई लोगों ने घरों में ही हल्का व्यायाम या योग करना बेहतर समझा। शहर के मुख्य पार्कों, उद्यान और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में सुबह के समय सन्नाटा छाया रहता है। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही बेहद कम दिखी।

मौसम विभाग की चेतावनी

वहीं, दूध और सब्जी जैसी जरूरी वस्तुएं खरीदने को निकले लोग भी भारी कपड़ों और मफलरों में लिपटे नज़र आ रहे है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले दो-तीन दिन तापमान में और गिरावट आ सकती है स्वास्थ्य विभाग ने भी नागरिकों को सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्ग, छोटे बच्चे और अस्थमा के मरीज सुबह-शाम बाहर निकलने से बचे और गर्म पेय पदार्थों का सेवन बढ़ाएं ठंड ने जहां लोगों की दिनचर्या धीमी कर दी है।

वहीं शहर में अलाव के आसपास जमा होकर गर्माहट लेते हुए लोगों के बीच बातचीत और मेल-मिलाप का दृश्य भी देखने को मिल रहा है। बढ़ती ठिठुरन के बीच ये अलाव कई लोगों के लिए राहत का एकमात्र जरिया बने हुए हैं फिर भी ठंड का आनंद लोगों में खान-पान से लेकर सैर सपाटे के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG