नागपुर विधानसभा शीतकालीन सत्र सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

महज एक महीना बाकी, 7 दिसंबर से शीत सत्र, नागपुर में तैयारियां तेज; 28 नवंबर से खुलेगा विधानमंडल सचिवालय

Nagpur Assembly Winter Session: नागपुर में 7 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन अधिवेशन की तैयारी तेज। 28 नवंबर से सचिवालय का काम शुरू होगा, 25 नवंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का लक्ष्य।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • 7 दिसंबर से नागपुर में शुरू होगा महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन अधिवेशन।

  • 28 नवंबर से विधानमंडल सचिवालय शहर से कामकाज शुरू करेगा।

  • मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी 2-3 दिन पहले ही नागपुर पहुंचने लगेंगे।

  • विधान भवन, हैदराबाद हाउस और रवि भवन के काम 24-25 नवंबर तक पूरे करने का लक्ष्य।

  • ठेकेदारों के लंबित भुगतान के बाद अब निविदा प्रक्रिया में तेजी आई।

Nagpur Winter Session 2026 Maharashtra Vidhan Sabha Secretariat: नागपुर में 7 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन अधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 नवंबर से विधानमंडल सचिवालय शहर से कामकाज शुरू करेगा। इससे पहले 24-25 नवंबर तक विधान भवन, हैदराबाद हाउस, रवि भवन और अन्य इमारतों के जरूरी काम पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।

28 नवंबर से शुरू होगा सचिवालय का कामकाज

नागपुर, स्नातक चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन अब 7 दिसंबर से उपराजधानी नागपुर में होने वाले शीतकालीन अधिवेशन की तैयारियों में जुट गया है। 28 नवंबर से विधानमंडल सचिवालय भी नागपुर से अपना कामकाज शुरू कर देगा। इसके दो-तीन दिन पहले ही मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों का शहर में पहुंचना शुरू हो जाएगा। ऐसे में प्रशासन के पास तैयारियां पूरी करने के लिए सीमित समय बचा है।

25 नवंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

अधिवेशन से पहले विधान भवन, हैदराबाद हाउस, रवि भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण इमारतों के जरूरी कार्य 24-25 नवंबर तक पूरे कर विधानमंडल प्रशासन को सौंपने होंगे। स्थानीय प्रशासन के पास अब करीब एक महीने का समय शेष है। इस अवधि में सभी तैयारियां पूरी करना बड़ी चुनौती बन गया है।

रवि भवन, नाग भवन और विधायक निवास जैसी इमारतों में रंग-रोगन, फर्नीचर की मरम्मत और रखरखाव के काम किए जाने हैं। अधिकारियों के सामने इन सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूरा कराने की चुनौती है।

पीडब्ल्यूडी ने तेज किए काम

जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अधिवेशन से जुड़े कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। हालांकि, ठेकेदारों से संबंधित भुगतान का मुद्दा भी तैयारियों के बीच चुनौती बना हुआ है।

पिछले शीतकालीन अधिवेशन में किए गए कार्यों के बिलों का भुगतान लंबित रहने के कारण ठेकेदारों ने शुरुआत में काम का बहिष्कार करने का निर्णय लेने पर विचार किया था। हालांकि, निधि उपलब्ध होने के बाद अब ठेकेदार निविदा प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं।

जल्द वर्क ऑर्डर जारी करने की मांग

ठेकेदारों की मांग है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द से जल्द वर्क ऑर्डर जारी किए जाएं, ताकि काम समय पर शुरू और पूरे हो सकें। दूसरी ओर, प्रशासनिक अधिकारियों ने दावा किया है कि अधिवेशन से संबंधित सभी तैयारियां 25 नवंबर से पहले पूरी कर ली जाएंगी।

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO