नागपुर का मौसम प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर का मौसम: फिर बढ़ेगी गर्मी, 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा, अगले 2 दिन में हल्की बारिश की संभावना

Nagpur weather News: नागपुर में बारिश से मिली राहत के बाद अब फिर उमस और तापमान बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमोद यादव

Nagpur rain forecast: नागपुर जिले में बीते दिनों हुई बारिश के कारण मौसम ठंडा रहा। हालांकि रविवार को दिन में उमस बढ़ गई। शाम को उमस से कुछ हद तक राहत मिली।

रविवार को विदर्भ के इक्का-दुक्का जिलों में बंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ीं लेकिन अच्छी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

 इसी के साथ तापमान में बढ़ोतरी के संकेत भी विभाग की ओर से प्राप्त हुए हैं। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज

मौसम विभाग ने रविवार को सिटी का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 2.3 डिग्री कम रहा। शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान में 2.0 डिसे की गिरावट आई।

न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह औसत से 2.8 डिसे कम रहा। बीते दिनों हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने रविवार को सिटी के न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।

Nagpur Weather Update

DayWeatherHigh / Low (°C)
MondaySunny33° / 22°
TuesdaySunny33° / 22°
WednesdaySunny33° / 22°
ThursdaySunny33° / 22°
FridaySunny33° / 23°
SaturdaySunny34° / 22°
SundayPartly sunny34° / 22°
Next MondaySunny34° / 22°

मौसमी उतार-चढ़ाव के चलते नागरिकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान

नागपुर जिले में बीते दिनों हुई बारिश के कारण मौसम के इस बदलाव से लोगों को दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है, लेकिन सुबह और देर रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी। हवा में नमी का स्तर ज्यादा रहने के कारण दिन के समय हल्की उमस और बेचैनी महसूस होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस मौसमी उतार-चढ़ाव के चलते नागरिकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। तापमान में अचानक आने वाले बदलाव और उमस भरे वातावरण के कारण मौसमी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए डॉक्टरों ने पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की अपील की है।

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत