नागपुर

नागपुर विश्वविद्यालय का 'विद्यापीठ कट्टा' उपक्रम: NET-SET के साथ अब MPSC और UPSC के लिए भी मिलेगा मार्गदर्शन

नागपुर में नेट, सेट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत। छात्रों को निशुल्क मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

रूपम सिंह

Nagpur University News: नेट, सेट और पेट की तरह ही एमपीएससी तथा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी पूर्णकालिक मार्गदर्शन कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

यह जानकारी राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर ने दी। ज्योतिबा फुले शैक्षणिक परिसर स्थित दर्शनशास्त्र विभाग के सभागार में विश्वविद्यालय कट्टा उपक्रम का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. शामराव कोरेटी, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज कदम, विद्यार्थी विकास विभाग के संचालक डॉ. विजय खंडाल तथा समन्वयक आकाश सेवतकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उपकुलपति डॉ. क्षीरसागर ने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की विभिन्न संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन मिले और शैक्षणिक चर्चा तथा विचारमंथन के लिए मंच उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से विश्वविद्यालय कट्टा पहल शुरू की गई है।

इस पहल को बड़े स्तर पर ले जाने का विश्वविद्यालय का प्रयास है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह छात्र हित का उपक्रम है और इसके माध्यम से विद्यार्थियों को बड़ी संख्या में निशुल्क मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से पूर्णकालिक सभागार और आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में पिछले वर्ष राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, राज्य पात्रता परीक्षा, शोध प्रवेश परीक्षा और गेट में सफल हुए कुल 19 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। संचालन नीलम साबू किया व आभार राधिका विश्वकर्मा ने माना।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि