ट्रक पर पथराव (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Nagpur News: चुनाव आयोग की ID पहनकर दादागिरी! ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, मचा हंगामा

Nagpur Crime News: नागपुर के कपिलनगर में चुनाव अधिकारी के वाहन को कट लगने पर ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा गया। इस घटना से इलाके में हंगामा मच गया।

प्रिया जैस

Election Officer Vehicle Incident: कपिलनगर थानांतर्गत रिंग रोड के पावरग्रिड चौक पर एक ट्रक को लापरवाही बहुत भारी पड़ गई। उसके वाहन का कट एक एसयूवी गाड़ी को लग गया। बस क्या था, एसयूवी से दनादन 4-5 लोग नीचे उतरे और सभी ने मिलकर ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा और लहूलुहान कर दिया।

इन सभी ने चुनाव आयोग की आईडी गले में टांग रखी थी। इतना ही नहीं, ट्रक पर भी जमकर पत्थर बरसाए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों ने सरकारी कर्मचारियों का जमकर विरोध किया। घंटों तक मामले को लेकर गहमा-गहमी बनी रही। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अपना वाहन लेकर ऑटोमोटिव चौक की ओर जा रहा था।

हुआ जमकर हंगामा

पावरग्रिड चौक पर एसयूवी गाड़ी (एम.एच.36-ए.जी.1021) को उसकी टक्कर लग गई। गाड़ी को बहुत मामूली नुकसान हुआ, लेकिन चालक और वाहन में सवार अधिकारियों ने उतरते ही ट्रक चालक को पीटना शुरू कर दिया। रास्ते से पत्थर उठाकर ट्रक की विंडशील्ड पर मारे, जिससे शीशे टूट गए।

चालक को कर दिया लहूलुहान

चालक को इतना मारा गया कि हाथ और सिर से खून की धार लग गई। स्थानीय समाजसेवक मदद के लिए आगे आए। वाहन में सवार कुछ लोगों को पकड़ लिया। जमकर हंगामा हुआ और देखते ही देखते बड़ी संख्या में नागरिक वहां जमा हो गए।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कपिलनगर के थानेदार सतीश आड़े ने बताया कि ट्रक चालक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर मारपीट करने वाले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर