Nagpur City Police Even:नागपुर सिटी पुलिस (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: 25 को ‘टाइगर रन 2026’ का आयोजन, नागपुर सिटी पुलिस की पहल

Nagpur City Police Even: नागपुर सिटी पुलिस द्वारा 25 जनवरी 2026 को आयोजित ‘टाइगर रन 2026’ नशामुक्त समाज के संदेश के साथ हजारों नागरिकों को फिटनेस और जागरूकता से जोड़ने वाला भव्य आयोजन होगा।

आंचल लोखंडे

Tiger Run 2026: नागपुर शहर पुलिस द्वारा ऑपरेशन थंडर के अंतर्गत पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल के नेतृत्व में रविवार, 25 जनवरी 2026 को ‘टाइगर रन 2026’ नामक भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य संदेश ‘रन फ्रॉम ड्रग्स, रन टुवर्ड्स लाइफ’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य समाज को सुरक्षित और नशामुक्त भविष्य की ओर प्रेरित करना है।

गत वर्ष आयोजित टाइगर रन में 15,000 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की थी। सभी आयु वर्गों की भागीदारी से पुलिस और नागरिकों के बीच संबंध और अधिक मजबूत हुए। इसी सकारात्मक प्रतिसाद को देखते हुए वर्ष 2026 में इस कार्यक्रम को और व्यापक तथा प्रभावी स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है।

आयु वर्गों के अनुसार प्रतियोगिताएं आयोजित

टाइगर रन 2026 में 3 किमी, 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी की दौड़ श्रेणियां रखी गई हैं, ताकि नवोदित धावकों, फिटनेस प्रेमियों और अनुभवी रनर्स सभी को भाग लेने का अवसर मिल सके। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग वर्ग होंगे। इसके अलावा 16-25 वर्ष, 25-40 वर्ष, 40-60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्गों के अनुसार प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

6 लाख रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार

प्रतियोगिता में कुल 6 लाख रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रत्येक दूरी और आयु वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय नागपुर में आयोजित

यह कार्यक्रम 25 जनवरी 2026 को शिवाजी स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय, काटोल रोड, नागपुर में आयोजित होगा। ऑफलाइन पंजीकरण नजदीकी पुलिस थानों में किया जा सकता है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण और विस्तृत जानकारी के लिए प्रतिभागी tigerrun.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना