नागपुर मंदिर विकास (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर के 3 प्रमुख मंदिरों के विकास के लिए 10.08 करोड़ रुपये मंजूर, सरकार ने जारी किया जीआर

Nagpur Temple Development: नागपुर के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, कुत्तेवाला बाबा मंदिर और मुरलीधर मंदिर के विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ 8 लाख रुपए की निधि मंजूर की है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर के तीन प्रमुख मंदिरों के विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ 8 लाख रुपए की निधि मंजूर की।

  • श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, कुत्तेवाला बाबा मंदिर और मुरलीधर मंदिर को इस निधि से लाभ मिलेगा।

  • नागपुर मनपा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 16 करोड़ 81 लाख रुपए की मांग की थी।

  • नगर विकास विभाग ने 26 नवंबर को शासनादेश जारी कर निधि 31 मार्च 2027 तक खर्च करने के निर्देश दिए।

Nagpur Temples Fund: नागपुर शहर के 3 प्रमुख मंदिरों श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, कुत्तेवाला बाबा मंदिर और मुरलीधर मंदिर के विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ 8 लाख रुपए की निधि वितरित करने को मंजूरी दे दी है। नगर विकास विभाग ने गुरुवार, 26 नवंबर को इस संबंध में शासनादेश (जीआर) जारी किया। साथ ही इस निधि को 31 मार्च 2027 तक खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फैसले से तीनों मंदिरों की विकास योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी। मनपा ने की थी 16।81 करोड़ की मांग वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए नागपुर महानगरपालिका (मनपा) ने कुल 16 करोड़ 81 लाख रुपए की निधि की मांग की थी।

निधि वितरण का आदेश जारी

इसमें श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के सिविल कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए, कुत्तेवाला बाबा मंदिर के अन्य कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपए और मुरलीधर मंदिर के सीमेंट रोड के लिए 2 करोड़ 81 लाख रुपए का प्रस्ताव शामिल था। मनपा की इस मांग के अनुरूप वित्त विभाग ने बजटीय प्रावधान की 60 प्रतिशत सीमा के भीतर 10 करोड़ 8 लाख रुपए जारी करने की सहमति दी जिसके बाद नगर विकास विभाग ने निधि वितरण का आदेश जारी कर दिया है।

45.87 करोड़ रु.की है कुल विकास योजना

राज्य सरकार ने 22 मई 2025 को इन तीनों मंदिरों के तीर्थक्षेत्र विकास प्रारूप (प्लान) को प्रशासनिक मान्यता दी थी। इस संपूर्ण विकास योजना की कुल लागत 45 करोड़ 87 लाख रुपए है।

LIVE: महिला आरक्षण बिल, परिसीमन विधेयक को मिल रहा कई पार्टियों का समर्थन; कैबिनेट की बैठक में होगा बड़ा फैसला

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित

दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से राहत; नरेश बाल्यान को MCOCA केस में मिली जमानत