प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

जमीन का TDR दिलाने के नाम पर की ठगी, बिल्डर को लगाया 3 करोड़ का चूना; 4 के खिलाफ केस दर्ज

Nagpur Crime News: नागपुर में जमीन का टीडीआर दिलाने के नाम पर वर्मा परिवार ने लैंड डेवलपर से 3 करोड़ की ठगी की। रकम लौटाने की जगह धमकी दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

आकाश मसने

Nagpur Fraud Case News: अतिक्रमण में फंसी अपनी जमीन का टीडीआर बिल्डर को दिलवाने के नाम पर नागपुर के एक परिवार के 4 सदस्यों ने 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। नागपुर की यशोधरानगर पुलिस ने इंदिरा गांधीनगर, बिनाकी मंगलवारी निवासी विशाल प्रेमलाल बाविथले (40) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

इस मामले में सुरेंद्र श्रावणलाल वर्मा (58), जितेंद्र उर्फ कुंदन श्रावणलाल वर्मा (45), मीराबाई श्रावणलाल वर्मा (82) और ऋषि राजेंद्र वर्मा (34) आरोपी है। पीड़ित विशाल बाविथले लैंड डेवलपर हैं। वर्ष 2021 में परिचित लोगों के जरिए विशाल की पहचान आरोपियों से हुई थी।

आरोपियों ने विशाल के घर जाकर उन्हें बताया कि मौजा बिनाकी के खसरा क्र. 99/01 में उनकी 2.69 हेक्टेयर पुश्तैनी जमीन है। पिछले 50 वर्षों से यहां झोपड़पट्टी बसी है। इसका कोई भी मुआवजा उन्हें नहीं मिला और न ही भविष्य में मिलेगा। इस जमीन के बदले सरकार से मुआवजे के तौर पर मिलने वाला टीडीआर लेना उनके बस की बात नहीं है। आरोपियों ने जमीन पर मिलने वाला टीडीआर विशाल को देने झांसा दिया।

3 करोड़ लेने के बाद नहीं की मदद

वर्ष 2021 से अब तक आरोपियों ने कब्जापत्र, आपसी समझौता पत्र, विशेष मुख्त्यार पत्र और अलग-अलग करारनामे किए। समय-समय पर आरोपियों ने विशाल से 3 करोड़ रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद वर्मा परिवार ने विशाल से सहयोग करना बंद कर दिया। उन्हें आश्वासन के अनुसार मदद भी नहीं मिली।

हर बार आरोपी अलग-अलग बहाने बनाते थे, इसीलिए विशाल ने उनसे अपनी रकम वापस मांगी। आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज की। जो बन पाए कर लेने और जान से मारने की धमकी दी। विशाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान