नागपुर

नागपुर: बार-बार नियम तोड़ने वाले 141 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड, 2400 से अधिक पर कार्रवाई प्रस्तावित

नागपुर ग्रामीण में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 141 वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील।

रूपम सिंह

 Nagpur Rural Traffic Police: नागपुर ग्रामीण यातायात विभाग ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 141 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित/रद्द कर दिए हैं। अन्य मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

विभाग के अनुसार, बार-बार ई-चालान होने वाले वाहन चालकों की जानकारी एकत्रित कर उनके लाइसेंस निलंबन/रद्द करने के प्रस्ताव संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को भेजे गए थे।

जांच में सामने आया कि कई चालक लगातार गति सीमा का उल्लंघन, सिग्नल तोड़ना, क्षमता से अधिक सवारी या माल ढोना, शराब पीकर वाहन चलाना सहित अन्य नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। ऐसे कुल 2,494 वाहन चालकों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन/रद्द करने के प्रस्ताव भेजे गए थे।

इनमें से अब तक 141 मामलों में कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष प्रस्तावों पर आरटीओ स्तर पर प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें। नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा