सिलेंडर के लिए लगी कतार (फोटो नवभारत) 
नागपुर

ग्रामीणों की रसोई में फिर लौटा धुआं, नागपुर में LPG सिलेंडर का संकट गहराया

Nagpur LPG Cylinder Crisis: नागपुर ग्रामीण इलाकों में LPG सिलेंडर की गंभीर किल्लत से रसोई ठप। उज्ज्वला योजना के लाभार्थी दोबारा लकड़ी के चूल्हे जलाने को मजबूर हो रहे है।

आकाश मसने

Nagpur LPG Cylinder Shortage News: नागपुर जिले सहित ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत ने आम लोगों की रसोई का चूल्हा ठंडा कर दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का 'धुंधला चेहरा' अब स्पष्ट रूप से सामने आ चुका है।

सरकार ने घर-घर गैस पहुंचाने का दावा किया था, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि गांवों के अधिकांश घरों में सिलेंडर खाली पड़े हैं और मजबूरी में महिलाओं को फिर से लकड़ी-कंडों के चूल्हे जलाने पड़ रहे हैं।

सिलेंडर रिफिल कराने पर 1,000 रुपये से ऊपर का भारी खर्च और उसके बाद भी गैस एजेंसियों का दो-टूक जवाब 'सिलेंडर उपलब्ध नहीं है'। इस दोहरी मार ने ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक संतुलन बिगाड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि, उज्ज्वला का गैस रसोई में नहीं, सिर्फ कागजों में ही जल रहा है।

उज्ज्वला लाभार्थियों की स्थिति एक जैसी

गांवों में अन दिनों हर घर में खाली सिलेंडर पड़े है। घर की महिलाएं और युवतियां लकड़ी-कंडे इकट्ठा करने में लगी हुई है। अब फिर से घरों में चूल्हे जलाने की नौबत आन पड़ी है। महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए शुरू की गई योजना अब महंगाई और किल्लत के कारण स्वास्थ्य पर ही विपरीत असर डाल रही है। आंखों में जलन, धुएं की मार, कालिख से काले पड़ते घर, वही समस्याएं फिर लौट आई हैं, जिनसे मुक्ति का वादा सरकार ने किया गया था।

गैस वितरक दे रहे हैं सफाई

ग्रामीण जब गैस वितरक के पास सिलेंडर के लिए जाते है तो वह सप्लाई नहीं मिली, टैंकर लेट है, स्टॉक खत्म है, ऐसे जवाब देता है। लेकिन ग्रामीणों को शक है कि सिलेंडर काले बाजार में खपाए जा रहे हैं। इस गंभीर स्थिति पर प्रशासन के मौन रवैये से ग्रामीणों में गहरा रोष है और यदि जल्द सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी भी ग्रामवासियों ने दे डाली है।

जल्द ही होगा समाधान

वाड़ी के अग्रवाल एजेंसी के मैनेजर सुखदेवे ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। खापरी डिपो में पर्याप्त ‘बल्क लिक्विड’ नहीं पहुंच पा रहा, जिससे गैस गाड़ियां बाहर ही नहीं निकल पा रहीं। नतीजा, ग्रामीण इलाकों में सप्लाई ठप है। यह स्थिति वरिष्ठ अधिकारियों को बताई है, उम्मीद है जल्द ही समाधान होगा।

एचपी गैस एजेंसी बाजारगांव के अंशुल असाटी ने कहा कि हम ग्राहकों को समय पर सेवा देने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन खापरी डिपो में लगातार कमी के कारण पिछले महीनों से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ी है। स्टॉक खत्म और मांग अधिक, इससे स्थिति और बिगड़ रही है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां