रील गैंग (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में एक ही दिन में 9 की धरपकड़, ट्रेनों में संतरे बेच रही थी गैंग, RPF की CIB का बड़ा एक्शन

Railway Track Illegal Activity: नागपुर में रेलवे पटरियों के किनारे बैठकर अवैध गतिविधि करने वालों पर रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई। सीआईबी ने 9 लोगों को पकड़ा और संतरे जब्त किए।

प्रिया जैस

Nagpur RPF Raid: मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल और उसकी खुफिया शाखा सीआईबी की नाक के नीचे की पटरियों के किनारे बैठकर अवैध गतिविधि करने वाले असामाजिक तत्वों पर एक्शन शुरू हो गया है। कुछ महीने पहले पटरियों पर दादागिरी की रील बनाने वाली गैंग के सदस्य को ढूंढते हुए सीआईबी ने बुधवार को 9 लोगों का पकड़कर मामला दर्ज किया।

बताया गया कि सभी अवैध रूप से ट्रेनों में संतरे बेचने का प्रयास करने जा रहे थे। उनके पास बड़ी मात्रा में पॉलीथिन में रखे गये संतरे भी जब्त किये गये। उधर, रील वाली गैंग के सदस्य के अपनी कार्यसीमा में होने की जानकारी मिलते ही सीआईबी ने सरगर्मी से उसकी तलाश शुरू कर दी। अब देखना है कि क्या पूरा मामला दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल की तरह ठंडा कर दिया जाएगा या फिर कार्रवाई देखने मिलेगी।

कहीं पर रहम, कहीं पर सितम

बुधवार को हुई कार्रवाई में 9 लोगों को पकड़ा जरूर गया लेकिन पटरियों के किनारे सड़े हुए संतरे की रेहड़ी सरीखी लगाने वाले किंगपिन के केवल 4 ही लोग सीआईबी के हत्थे चढ़े। बाकी 5 लोगों को स्टेशन परिसर के भीतर से पकड़ा गया।

इस किंगपिन की इतनी धाक हो चुकी थी कि उसने पटरियों के किनारे ही एक झोपड़ी को सड़े हुए संतरों का गोडाउन बना दिया था। हालांकि उस समय भी सीआईबी ने इसे हटाकर किंगपिन पर मामला दर्ज कर कड़ी हिदायत दी थी लेकिन हिदायत का असर खत्म होते ही पटरियों के किनारे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो गया।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट