ट्रेन से जब्त सोना (फोटाे नवभारत) 
नागपुर

बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस से हो रही थी सोना-चांदी की तस्करी, RPF ने 3 करोड़ का माल किया जब्त

Nagpur News: धनतेरस से पहले नागपुर मंडल ने बिलासपुर–इतवारी एक्सप्रेस से 3.37 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी आभूषण जब्त किए। RPF ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

आकाश मसने

RPF Seized Gold And Silver Jewellery: धनतेरस और दीपावली से पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन 12855 बिलासपुर–इतवारी एक्सप्रेस से 3 करोड़ 37 लाख 84 हजार 500 रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण जब्त किए।

कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जो बिना किसी रसीद या दस्तावेज़ के कीमती धातु का परिवहन कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रीनगर, बम्बा भवन के पास, गोंदिया निवासी नरेश पंजवानी (55) बताया।

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उसके थैलों की तलाशी ली गई जिसमें भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण पाए गए। यह कार्रवाई नागपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य के मार्गदर्शन में गठित विशेष टास्क टीम द्वारा की गई।

2.683 किग्रा सोना, 7.440 किग्रा चांदी

एक्सप्रेस में गश्त के दौरान नागपुर आरपीएफ की स्पेशल टीम को एस6 कोच में सफर कर रहे नरेश को देखकर संदेह हुआ। पूछताछ करने पर वह घबरा गया। ऐसे में उसके सामान की तलाशी ली गई तो सभी हैरान रहे गये।

जांच में उसके पास से कीमती धातु जैसी सामग्री मिली जिसका कोई प्रमाणपत्र या रसीद नहीं थी। आगे की कार्रवाई में 2 किलो 683 ग्राम सोना और 7 किलो 440 ग्राम चांदी बरामद की गई। बरामद आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत 3,37,84,500 रुपये आंकी गई।

कितना माल बरामद हुआ?

  • सोना: 2 किलो 683 ग्राम, मूल्य 3,27,37,500 रुपये
  • चांदी: किलो 440 ग्राम, मूल्य 10,47,000 रुपये
  • कुल मूल्य: 3,37,84,500 रुपये

सूचना तत्काल पोस्ट प्रभारी गोंदिया और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। ट्रेन के गोंदिया स्टेशन पहुंचने पर निरीक्षक कुलवंत सिंह और निरीक्षक एनपी पांडे मौके पर पहुंचे। आगे की जांच के लिए मामला डीआरआई (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) नागपुर रीजनल यूनिट को सौंपा गया।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह