नागपुर रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो) 
नागपुर

Nagpur Railway: आज से प्लेटफॉर्म 5 बंद, रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के चलते 52 दिनों का अस्थायी बंद

Redevelopment Project: मध्य रेल नागपुर मंडल ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 5 को बंद रखने का फैसला किया है। रेलवे ने रिडेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के चलते अस्थायी बंद की घोषणा की है।

प्रिया जैस

Nagpur Railway Station: मध्य रेल नागपुर मंडल के तहत नागपुर स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में कानकॉर्स के फाउंडेशन कार्य किये जाने के कारण प्लेटफॉर्म 5 को 8 सितंबर से 52 दिनों के लिए 29 अक्टूबर तक बंद रखा जाएगा। इस अवधि में यहां से ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। ऐसे में ट्रेनों का परिचालन अन्य प्लेटफॉर्मों से किया जाएगा।

ट्रेन संचालन हेतु प्रमुख व्यवस्थाएं

  • कुल 18 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
  • ट्रेन 22126/25 अमृतसर-नागपुर-अमृतसर एसी एक्सप्रेस का परिचालन प्लेटफॉर्म 7 से किया जाएगा।
  • ट्रेन 11201/02 नागपुर-शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7 से
  • ट्रेन 20911/12 इंदौर-नागपुर-इंदौर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7 से
  • मेमू ट्रेन 61120, 61117, 61118 और 61119 (आमला-नागपुर-आमला) और 61108/10 नागपुर-वर्धा-नागपुर का परिचालन प्लेटफॉर्म 4 से किया जाएगा।
  • अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें जैसे नागपुर से पुणे, जयपुर, अहमदाबाद-हावड़ा तथा सिकंदराबाद वंदे भारत का परिचालन प्लेटफॉर्म 1, 3 और 6 से किया जाएगा।
  • शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेशन: ट्रेन 01140/39 मडगाव-नागपुर-मडगाव वीकली स्पेशल अजनी तक ही चलेगी।
  • मेमू ट्रेनों में 61120, 61117, 61118 और 61119 को 10 से 20 मिनट तक रीशेड्यूल किया जा सकता है।

हत्या के फरार आरोपी को RPF ने दबोचा

दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रायुपर से फरार हत्या के आरोपी पर कड़ी निगरानी करते हुए आरपीएफ दुर्ग की मदद से दबोच लिया गया। आरोपी का नाम मंदिर हसौद, जिला रायपुर निवासी करण पोर्ते उर्फ करन (26)बताया गया। करण पर थाना मसौद में हत्या का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल के लिए उसे रायपुर स्थित एम्स लाया गया था। इसी दौरान चकमा देकर वह पुलिस हिरासत से भाग निकला। तलाशी के दौरान पुलिस को पता चला कि वह रायपुर से ट्रेन 12860 हावड़ा-मुंबई गीताजंलि एक्सप्रेस में बैठकर गया है। इस समय ट्रेन नागपुर मंडल में आ चुकी थी। तुरंत एसईसीआर नागपुर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। आनन-फानन में आरपीएफ ने गोंदिया आने से पहले ट्रेन की तलाशी ली लेकिन वह नहीं मिला।

दुर्ग स्टेशन पर पुलिस ने दबोचा

ऐसे में सीसीटीवी की मदद से पता चला कि वह गोंदिया स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया और फिर ट्रेन 07051 चेरेपल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस स्पेशल एक्सप्रेस के सामने वाले एसएलआर कोच में चढ़ गया है। यह ट्रेन दुर्ग की ओर जा रही थी। इस पर तुरंत ही डोंगरगढ़ व राजनांदगांव पोस्ट को अलर्ट किया गया। ऐसे में आरपीएफ नागपुर टीम ने दुर्ग स्टेशन पर करण को दबोच लिया। उचित पहचान के बाद आरोपी को मसौद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट