नागपुर बिजली कटौती,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

भीषण गर्मी में पावर कट का प्रहार, अघोषित बिजली गुल से नागपुर बेहाल; दक्षिण क्षेत्र सबसे ज्यादा त्रस्त

Nagpur Heatwave Power Crisis: भीषण गर्मी के बीच नागपुर में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान। दिन-रात ट्रिपिंग और बार-बार गुल हो रही बिजली ने नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

अंकिता पटेल

Nagpur Mahavitaran Supply Issue: नागपुर जैसे-जैसे गर्मी विकराल होती जा रही है वैसे-वैसे शहर में बिजली गुल की समस्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। पूरे शहर में बिजली गुल होने का कोई टाइम ही नहीं है। सुबह, दोपहर, शाम, रात, देर रात, अलसुबह बिजली कभी भी रूठ जा रही है। नागरिक इस अघोषित बिजली गुल से हलाकान हो गये हैं।

भीषण गर्मी व हीटवेव के चलते जहां लोग घर के भीतर ही दुबके रहने में भलाई समझ रहे हैं तो बिजली गुल से घर व दफ्तर में रहना भी मुश्किल हो रहा है। कुछ इलाकों में रोज ही दिन में 2-3 बार कभी 20 मिनट तो कभी आधा-पौन घंटे के लिए बिजली गुल हो रही है। रात में यही सिलसिला चल रहा है।

गहरी नींद के दौरान रात 12 बजे तो कभी सुबह-सुबह 4-5 बजे तक बत्ती गुल हो रही है। खासकर दक्षिण नागपुर का इलाका सर्वाधिक त्रस्त हो गया है। महावितरण भीषण गर्मी के दौरान बिजली गुल का तड़का बोनस के रूप लगा रही है। त्रस्त नागरिक तो यह कहने लगे हैं कि सीएम व ऊर्जा मंत्री के शहर में भी व्यवस्था नहीं संभाली जा रही है।

विद्यार्थी त्रस्त, पालक परेशान

परीक्षाएं चल रही हैं। विद्यार्थी देर रात तक पढ़ाई करते हैं। जरा सी देर भी बिजली गुल हो जाए तो वे परेशान हो जाते हैं। कूलर, एसी बंद हो जाने से लोग पसीने से लथपथ हो जाते हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग अधिक त्रस्त हो गये हैं। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या बाधित हो रही है। मानेवाड़ा, सच्चिदानंदनगर, अयोध्यानगर, बेसा, बेलतरोड़ी, मनीषनगर, नरेन्द्रनगर सहित शहर की अनेक बस्तियों में बिजली की आंखमिचौली बीते कई दिनों से जारी है। गर्मी के सीजन में कंपनी द्वारा दोपहर 2-3 बजे मेंटेनेंस के कार्य के लिए बिजली बंद की जा रही है। दो दिन पूर्व सच्चिदानंदनगर में दोपहर 3 बजे के बाद डीपी का काम शुरू किया गया और करीब पौने 2 घंटे इलाके की चिजली बंद रखी गई।

अब सुबह होंगे मेंटेनेंस के काम

भीषण गर्मी में नागरिकों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए मेंटेनेंस के सभी कार्य दिन में सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच करने का निर्देश मुख्यालय द्वारा महावितरण के क्षेत्रीय कार्यालयों को शनिवार को दिए गए, फिलहाल सुबह 10 से दोपहर 2 बजे या 4 बजे तक बिजली बंद रखकर ये कार्य किए जा रहे थे। नागरिकों के लिए यह असुविधाजनक समय होने के कारण अब आगे से संबंधित दिन और संबंधित बिजली लाइन के पूर्वनियोजित रखरखाव व मरम्मत कार्य सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच किए जाएंगे।

लोड शेडिंग शुरू करने के लिए 'थैंक्यू'

दक्षिण-पश्चिम नागपुर स्थित विवेकानंद नगर के नागरिकों ने तो एक बड़ा होर्डिंग लगाकर महावितरण को लोडशेडिंग दोवारा शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया।

साथ ही लिखा है कि 'हस सब अब बार-बार कभी भी बिजली गुल होने के आदी हो गए हैं। यह होर्डिंग ही बताता है कि शहरवासी बिजली की लचर व्यवस्था से गर्मी के मौसम में कितने त्रस्त हो गए हैं।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?