Highlights:
नागपुर पुलिस ने बत्तुलवार गैंग के पांच सदस्यों समेत कुल सात शातिर अपराधियों को तड़ीपार करने के आदेश जारी किए।
भूपेंद्र हनुमंत बत्तुलवार को एक साल के लिए नागपुर शहर और ग्रामीण सीमा से तड़ीपार किया गया।
राम कुंभरे, चंदू हट्टेवार और शुभम मौदेकर को छह-छह महीने तथा अक्षय बत्तुलवार को तीन महीने के लिए तड़ीपार किया गया।
Nagpur Exile Action: नागपुर शहर में कानून एवं सुव्यवस्था को अबाधित बनाए रखने तथा गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिमंडल-2 के पुलिस उपायुक्त नित्यानंद झा ने बत्तुलवार गैंग और 2 अन्य अपराधियों समेत कुल 7 शातिर अपराधियों को तड़ीपार करने के कड़े आदेश जारी किए।
जानकारी के अनुसार, अंबाझरी थाना क्षेत्र में सक्रिय संगठित गिरोह बत्तुलवार गैंग के 5 सदस्यों को 6-6 माह के लिए नागपुर शहर और ग्रामीण सोमा क्षेत्र से तड़ीपार किया गया।
सुदामनगरी, पांढराबोडी निवासी भूपेंद्र हनुमंत बत्तुलवार (26) को एक वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया है। वहीं गैंग के सदस्य जयनगर निवासी राम कुंभरे (33), हिलटॉप निवासी चंदू उर्फ चंद्रेश किसन हट्टेवार (40) तथा मोहाडे लेआउट निवासी शुभम नारायण मौदेकर (28) को 6-6 माह के लिए और भूपेन्द्र के सगे भाई हिलटॉप निवासी अक्षय हनुमंत बत्तुलवार (30) को 3 माह के लिए तड़ीपार किया।
इसके अलावा मानकापुर थाना क्षेत्र के नामजद अपराधी गोधनी रेलवे, मानकापुर निवासी अर्जुन देव गिरी (32) और अंबाझरी थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी पांढराबोडी, अंबाझरी निवासी सिद्धांत उर्फ सिद्धार्थ उर्फ सिद्ध शिवनाथ भारद्वाज (19) को एक वर्ष के लिए जिला सीमा से तड़ीपार किया गया।
दोनों के खिलाफ 6-6 गंभीर अपराध दर्ज हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2026 में अब तक कुल 24 शातिर अपराधियों को तड़ीपार किया जा चुका है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल, सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी एवं अपर पुलिस आयुक्त विनीता शाहू के मार्गदर्शन में मानकापुर व अंबाझरी पुलिस थानों द्वारा की गई।