नागपुर मनपा स्कूल जमीन  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर मनपा स्कूल की जमीन पर बनेगा पुलिस थाना, विपक्ष के विरोध के बीच बहुमत से प्रस्ताव मंजूर

NMC General Body Meeting: नागपुर महानगरपालिका की आमसभा में मनपा स्कूल परिसर की जमीन और इमारतें पुलिस विभाग को देने के प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर मनपा स्कूल परिसर की तीन इमारतें पुलिस विभाग को देने के प्रस्ताव पर आमसभा में हंगामा।

  • विपक्ष ने विद्यार्थियों के हितों पर असर पड़ने की आशंका जताकर प्रस्ताव स्थगित करने की मांग की।

  • सत्तापक्ष ने विरोध और नारेबाजी के बीच बहुमत के आधार पर प्रस्ताव मंजूर कराया।

  • स्कूल परिसर की इमारतें पुलिस विभाग को 30 साल की लीज पर 1 रुपए प्रति वर्गफुट की दर से देने का प्रस्ताव।

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर महानगरपालिका को आमसभा की बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर जमकर हंगामा और तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सभा में एक ओर जहां जांच पत्र न मिलने और निलंबन को लेकर सदस्यों ने कड़ा एतराज जताया, वहीं दूसरी ओर महानगरपालिका स्कूल की जमीन पुलिस थाना के लिए हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच भारी खींचतान हुई।

हंगामे और विरोध के बावजूद बहुमत के आधार पर महत्वपूर्ण विषय को मंजूरी दी गई। इसका विरोध करते हुए विपक्षी सदस्य अभिजीत झा, वसीम खान, शैलेश पांडे, विवेक निकोसे, केतन ठाकरे, आसीफ शेख, अभिषेक शंभरकर, दिनेश यादव, भावना लोणारे, गौतम अंबादे आदि ने जोरदार नारेबाजी की।

दोनों पक्षों की जोरदार नारेबाजी

नीतिगत फैसला, अगली सभा में हो चर्चा चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि यह जमीन पुलिस चौकी के लिए हस्तांतरित करने का मामला है, जिस पर सदस्य अभिजीत झा ने नीतिगत निर्णय होने तक इसे होल्ड पर रखने का आग्रह किया। इसके विपरीत अन्य सदस्यों ने विषय को टालने का विरोध करते हुए इसे तुरंत बहुमत से मंजूर करने की मांग शुरू कर दी। दोनों पक्षों की जोरदार नारेबाजी और तकरार के बीच महापौर ने विषय को बहुमत से मंजूर घोषित कर दिया।

शिक्षा विरोधी सत्तापक्ष के लगे नारे

जमीन हस्तांतरण को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच के संघर्ष का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रस्ताव का विरोध करने के बावजूद बहुमत से प्रस्ताव पारित करने की जिद पर अड़े सत्तापक्ष को देखते हुए विपक्ष ने सदन के भीतर ही शिक्षा विरोधी सत्तापक्ष के नारे लगाना शुरू कर दिया किन्तु सदन में बहुमत होने के कारण हंगामे के बीच ही सत्तापक्ष ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान कर दी।

विद्यार्थियों के हिती पर इसका सीधा असर

हालांकि सदन में सर्वाधिक गहमागहमी उस वक्त से ही पैदा हुई जब इस विषय को पटल पर रखा गया, विरोधी पक्ष नेता संजय महाकालकर ने महापौर से मांग की कि इस विषय को फिलहाल स्थगित रखा जाए और इस पर आगामी सभा में विस्तार से चर्चा की जाए। सदस्य ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह भूखंड महानगरपालिका के स्कूल की जमीन है और यदि इसे दे दिया गया, तो उस क्षेत्र के विद्यार्थियों के हिती पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

1 रुपए प्रति वर्ग फुट लीज

इमारतें खाली करने के बजाय पुलिस विभाग ने तीनों इमारत नको नाममात्र रुपए के शुल्क पर स्थायी रूप से हस्तांतरि ने करने की मांग कर दी। इस पर नगर रचना और संबंधि विभागों से परामर्श के बाद सर्वसाधारण सभा के सामने प्रारूप रखा गया है।

प्रस्ताव के अनुसार स्थायी रूप से हस्तांतरित करने के बजाय कुल क्षेत्रफल 6337.1 वर्ग मीटर में से स्कूल परिसर की इन इमारतों को 30 साल की लीज पर नाममात्र । रुपए प्रति वर्ग फुट की दर से देना उचित माना गया है। इसके लिए शिक्षण विभाग ने भी अनापत्ति दी है कि इमारतें पुलिस स्टेशन को देने में कोई आपत्ति नहीं है।

PM Modi Man Ki Baat Live: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, iGOT कर्मयोगी ऐप की खास बातें बताई

अखिलेश यादव का बड़ा दांव, क्या परिसीमन बिल पर फंस जाएगी सरकार? सपा सांसदों को मिले सख्त निर्देश

पीएम मोदी को मिला नया दोस्त, ड्रग्स की चुनौती को किया पार, मन की बात में सुनाया पूरा किस्सा

भगवान राम को आज चढ़ेगा तिलक, ट्रेन से अयोध्या पहुंचे जनकपुर के तिलकहरू

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात