महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर मनपा चुनाव: प्रचार खत्म, धड़कनें तेज; दिग्गजों की साख दांव पर, कल होगा फैसला!

Nagpur Municipal Corporation Election 2026: विक्की कुकरेजा, संदेश सिंगलकर और किशोर कुमेरिया जैसे दिग्गजों के भाग्य का फैसला कल। 151 सीटों पर 15 जनवरी को मतदान।

प्रिया जैस

Nagpur Elections: नागपुर मनपा चुनाव के लिए प्रचार का शोर थमते ही दिग्गजों की धड़कनें तेज हो गई हैं। इस बार के चुनाव में कई सीटों पर सीधी भिड़ंत है, जिससे कई बड़े नेताओं का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है। जहां समर्थक अपने नेताओं की जीत का दावा कर रहे हैं वहीं असली फैसला ईवीएम खुलने के बाद ही स्पष्ट होगा। बहरहाल अब सभी की नजरें मतदान और उसके बाद आने वाले परिणामों पर टिकी हैं कि मतदाता किसे अपना आशीर्वाद देता है।

प्रमुख चुनावी मुकाबले और हॉट सीटें

शहर के विभिन्न प्रभागों में दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रभाग 1 में भाजपा के दिग्गज नेता विक्की कुकरेजा और कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुरेश जग्यासी के बीच कड़ा मुकाबला है। इसी प्रभाग में भाजपा की सुषमा चौधरी को कांग्रेस की सुनीता महल्ले चुनौती दे रही हैं। इसी तरह से प्रभाग क. 15 में कांग्रेस प्रदेश सचिव संदेश सिंगलकर और भाजपा के पूर्व पार्षद सुनील हिरणवार आमने-सामने हैं। प्रभाग 28 भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां ठाकरे गुट के जिला प्रमुख किशोर कुमेरिया का मुकाबला अपनी ही पार्टी के शहर प्रमुख नितिन तिवारी से है, जहां 'गद्दार बनाम खुद्दार' की बहस छिड़ी हुई है। इसी प्रभाग में भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष बंटी कुकडे और कांग्रेस के प्रवीण नरड के बीच भिड़ंत है। साथ ही यहां भाजपा के धर्मपाल मेश्राम और उनके बड़े भाई पूर्व पार्षद अधिवक्ता यशवंत मेश्राम भी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।

बगावत और प्रतिष्ठा की लड़ाई

प्रभाग 14 में भाजपा की प्रगति पाटिल को अपने ही पूर्व सहयोगी सुनील अग्रवाल (बागी) और कांग्रेस के अभिजीत झा से त्रिकोणीय चुनौती मिल रही है। दक्षिण नागपुर के रेशमबाग (प्रभाग 31) में पूर्व उपमहापौर सतीश होले और कांग्रेस के बागी उम्मीदवार विजय बाभरे के बीच मुकाबला है।

महल क्षेत्र में भाजपा के पूर्व पार्षद बंडू राउत को अपनी ही पार्टी के बागी धीरज चव्हाण का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि धीरज चव्हाण एक विधायक के करीबी हैं जिससे राऊत को अपनी ही पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है।

मैदान में अन्य बड़े चेहरे

चुनाव में कई ऐसे चेहरे भी शामिल हैं जो सदन में अपनी आवाज के लिए जाने जाते हैं। राकांपा (अजीत पवार गुट) की ओर से प्रभाग क. 21 से पूर्व पार्षद आभा पांडे मैदान में हैं। इसी तरह से पूर्व विधायक प्रकाश गजभिए राकांपा (शरद पवार गुट) से प्रभाग क. 13 से फिर एक बार मनपा का चुनाव लड़ रहे हैं।

राकांपा (अजीत पवार गुट) के प्रदेश महासचिव तानाजी वनवे सक्करदरा (प्रभाग क. 27) में प्रशांत धवड (कांग्रेस) और प्रवीण गिरे (भाजपा) के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे हैं। राकांपा (शरद पवार गुट) के शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे प्रभाग 23 में भाजपा के बाल्या बोरकर को टक्कर दे रहे हैं। उत्तर नागपुर के प्रभाग 2 में चर्चित चेहरा मनोज सांगोले के सामने कांग्रेस ने मनीष बंसोड के रूप में एक नया चेहरा उतारा है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट