नौतपा में बदली (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: नौतपा का पहला दिन नहीं तपा, गड़बड़ाया समीकरण, किसानों के लिए जारी निर्देश

Nagpur News: नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो चुकी है। लेकिन इस बार नौतपा का समीकरण ही गड़बड़ा गया है। नौतपा के पहले दिन ही शहर में बारिश और बादलों का मजमा और ठंडक का एहसास महसूस किया गया।

प्रिया जैस

नागपुर: नौतपा अपने तपने के लिए जाना जाता है लेकिन इस वर्ष नौतपा की शुरुआत काफी ठंडी रही। 25 मई को पहले दिन नौतपा बिल्कुल भी नहीं तपा। सुबह से दिनभर मौसम बदराया बना रहा। शाम को ठंडी हवाएं चलने लगीं। दोपहर के समय उमस ने जरूर परेशान किया लेकिन बदली के चलते तेज धूप से जरूर राहत मिली।

मौसम विभाग ने संडे को सिटी का अधिकतम तापमान 36.0 डिसे दर्ज किया जो औसत से 7.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.7 डिग्री कम रहा। इस बार मानसून का आगमन समय से करीब 10-12 दिन पूर्व होने के चलते नौतपा का समीकरण भी गड़बड़ा गया।

29 तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 29 मई तक सिटी सहित जिले के अनेक भागों में बदराया मौसम बना रहेगा। रोज ही बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं 30 व 31 मई को आंशिक बदली यानी धूप-छांव का मौसम बना रहेगा। मतलब मई का पूरा महीना इसी तरह के मौसम में बीतने वाला है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिसे और न्यूनतम तापमान के 26-27 डिसे तक बने रहने के संकेत विभाग ने दिए।

बुआई की जल्दबाजी न करें किसान

इस बार मानसून का आगमन जल्दी हुआ है। संडे को दक्षिण कोंकण में 10-12 दिन पूर्व ही मानसून का प्रवेश हुआ लेकिन कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क करते हुए अपील की है कि वे बुआई की जल्दबाजी बिल्कुल न करें। कहा गया है कि 27 मई से मानसून की गति में कमी हो सकती है जिसके चलते राज्य में मौसम में जल्द ही बड़ा बदलाव दिखेगा। अनुमान है कि 27 मई से राज्य में मौसम धीरे-धीरे सूखा हो सकता है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मई महीने के अंत तक कोंकण को छोड़ अधिकांश भागों में मौसम सूखा रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति 5 जून तक कायम रह सकती है। इस वर्ष राज्य के अनेक भागों में जोरदार मानसून पूर्व बारिश हुई है। किसानों से अपील की गई है कि अपने क्षेत्र में मानसून जल्द आएगा, यह अपेक्षा कर या झूठी बातों पर विश्वास कर बुआई आदि की जल्दबाजी नहीं करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी