नागपुर न्यूज 
नागपुर

नागपुर मनपा को मिला 315 करोड़ का तोहफा, शहर में सड़कों से लेकर जलापूर्ति तक होंगे काम तेज

Maharashtra Govt Grant Nagpur: राज्य सरकार ने नागपुर मनपा को 315 करोड़ रु. की निधि दी। सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता, पार्क और लाइटिंग जैसी मूलभूत सुविधाओं के काम में तेजी आने की उम्मीद है।

प्रिया जैस

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर सिटी के समग्र विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने मनपा के लिए 315 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत की है। इस निधि से शहर में सड़क, जलापूर्ति, स्ट्राम वाटर ड्रेनेज, स्वच्छता, पार्क और प्रकाश व्यवस्था के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

नगर विकास विभाग के सरकारी आदेश के अनुसार यह निधि अधिसूचित मूलभूत सुविधाओं के निर्माण के लिए प्रदान की गई है। विशेषत: मनपा ने कुछ महीने पहले शहर में विभिन्न सुविधाओं के संबंध में एक विस्तृत विकास योजना सरकार को भेजी थी। राज्य सरकार ने इसे स्वीकृत करते हुए निधि आवंटित करने का निर्णय लिया है।

8 दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया

मनपा के अनुसार स्वीकृत धनराशि का उपयोग मुख्य एवं आंतरिक सड़कों के सीमेंटीकरण व डामरीकरण, पुरानी जलापूर्ति पाइप लाइनों को बदलने, नई जल निकासी लाइनें बिछाने, पार्क व खेल के मैदानों के विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट लाइटिंग परियोजनाओं, स्वच्छता केंद्रों, सार्वजनिक शौचालयों और घनकचरा प्रबंधन प्रणालियों में सुधार जैसी योजनाओं के लिए भी धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मनपा के इंजीनियरिंग विभाग ने इन कार्यों के लिए अलग-अलग योजनाएं तैयार की हैं और पहले चरण की निविदा प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

चौकों का पुनर्निर्माण, जल आपूर्ति होगी सक्षम

इसका उद्देश्य पूर्व और उत्तर नागपुर सहित अन्य क्षेत्रों की सीवेज और जलापूर्ति समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। पश्चिम नागपुर में यातायात की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ प्रमुख चौराहों के पुनर्निर्माण की योजना भी तैयार की गई है। यह निर्णय नागपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई पहल के अनुरूप है। राज्य सरकार के इस निर्णय से नागपुर के शहरी विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और लंबित और आवश्यक नागरिक बुनियादी ढांचा योजनाओं को पुनर्जीवित किया जाएगा।

यह निधि शहर की विकास योजनाओं को नई गति प्रदान करेगी। सिटी में मूलभूत ढांचे को बेहतर बनाने में यह प्रावधान महत्वपूर्ण साबित होगा। हमारा लक्ष्य हर वार्ड के नागरिकों तक पहुंचना है। हमारा संकल्प इस निधि का पारदर्शी उपयोग और समय पर कार्य पूर्ण करना है।

  • चंद्रशेखर बावनकुले, राजस्व मंत्री

इस तरह के होंगे कार्य

  • सड़क योजना के अंतर्गत धरमपेठ और शंकरनगर क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर फुटपाथों का सुधार।
  • पुलिस लाइन टाकली, बिनाकी मंगलवारी और नाईक तालाब का सौंदर्यीकरण।
  • महात्मा फुले उद्यान सुयोगनगर में रॉक गार्डन।
  • पूर्व नागपुर में विभिन्न स्थानों पर पाथ-वे, सुरक्षात्मक दीवारें और विभिन्न विकास कार्य।
  • दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण और विकास कार्य।
  • इमामवाड़ा रोड के पास नाले की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य।
  • हुडकेश्वर एवं नरसाला में विभिन्न स्थानों पर खेल के मैदानों एवं पार्क का सौंदर्यीकरण।
  • दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में ‘बी’ श्रेणी के तीर्थ स्थल रेणुका माता मंदिर परिसर में विकास कार्य।
  • नागपुर व्यायाम शाला महल के सभागार का निर्माण एवं अन्य कार्य।
  • कॉरपोरेशन कॉलोनी, जागनाथ बुधवारी, लेंडी तालाब, बारीपुरा चौक, मातंगपुरा और अन्य विभिन्न स्थानों पर ई-लाइब्रेरी का निर्माण
  • ठक्करग्राम पांचपावली क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की बस्ती में सामुदायिक भवन का निर्माण।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा