मर्चेंट नेवी अधिकारी आत्महत्या मामला (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर के होटल में मर्चेंट नेवी अधिकारी ने लगाई फांसी, कुछ दिन पहले ही हुई थी सगाई

Merchant Navy Officer Death: नागपुर के सोनेगांव थाना क्षेत्र स्थित होटल ऑक्सा इन में मर्चेंट नेवी के 43 वर्षीय अधिकारी सुहास माधव भोयर का शव होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर के सोनेगांव थाना क्षेत्र स्थित होटल ऑक्सा इन में 43 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी सुहास भोयर मृत पाए गए।

  • सुहास 4 नवंबर को छुट्टी लेकर नागपुर आए थे और 15 नवंबर को उनकी सगाई हुई थी।

  • 19 नवंबर की रात उन्होंने दो दोस्तों के साथ होटल के कमरे में पार्टी की थी।

Nagpur Suicide Case: होटल के कमरे में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद मर्चेंट नेवी में कार्यरत एक अधिकारी ने फांसी लगा ली। यह घटना सोनेगांव थाना क्षेत्र में हुई। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही अधिकारी की सगाई हुई थी और शादी की तैयारी में भी जुट गया था। मृतक महालक्ष्मीनगर निवासी सुहास माधव भोयर (43) बताए गए।

सुहास मर्चेंट नेवी में अधिकारी थे। जानकारी के अनुसार, सुहास 4 नवंबर को छुट्टी लेकर नागपुर आए थे। 15 नवंबर को उनकी सगाई भी हुई। 19 नवंबर को सुहास ने कर्वेनगर में स्थित होटल ऑक्सा इन में 205 नंबर का कमरा किराये पर लिया। अपने दोस्त प्रशांत चुटे और भूपेश टिचकुले के साथ देर रात तक पार्टी की।

फोन स्विच ऑफ मिला, दोस्त और परिजन पहुंचे होटल

रात 3 बजे के दौरान प्रशांत और भूपेश अपने घर चले गए। 20 नवंबर की सुबह 6 बजे के दौरान सुहास ने अपने दोस्त भूपेश को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 11 बजे नींद खुलने पर भूपेश ने सुहास को फोन किया लेकिन प्रतिसाद नहीं मिला। लगातार फोन स्विच ऑफ होने का पता चलने पर शनिवार की शाम दोनों दोस्त और सुहास के परिजन जांच करने के लिए होटल पहुंचे।

आवाज लगाई, नहीं मिला रिस्पांस

दरवाजे पर दस्तक दी और कई बार आवाज लगाने के बाद भी प्रतिसाद नहीं मिला। होटल के मैनेजर और दोस्तों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। गैप से भीतर झांकने पर सुहास सीलिंग फैन से फंदे पर लटके दिखाई दिए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सोनेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर