नागपुर के वीआर मॉल में बीच का अनुभव सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर मरीना की वॉटरफ्रंट लाइफस्टाइल की झलक: 6 से 8 नवंबर तक वीआर मॉल में बीच का खास अनुभव

Nagpur Marina VR Mall: द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा नागपुर के वीआर मॉल में 6 से 8 नवंबर तक 'बीच एक्सपीरियंस' आयोजित कर रहा है, जहां लोग साउथ नागपुर मरीना की लग्जरी लाइफस्टाइल महसूस करेंगे।

आकाश मसने

Highlights

  • द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा नागपुर में लेकर आ रहा है बीच का अनुभव

  • नागपुर में पहली बार मॉल के भीतर बीच (Beach) जैसा माहौल तैयार किया गया है।

  • नागपुर मरीना का लाइव अनुभव कराने के लिए बड़ी LED स्क्रीन, रेत और बीच चेयर्स लगाई गई हैं।

Nagpur Marina Beach Experience: द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL), अपने मेगा दिवाली महोत्सव अभियान के तहत 6 से 8 नवंबर 2026 तक वीआर मॉल में बीच का खास अनुभव लेकर आ रहा है। “नागपुर में बीच?” सोच से प्रेरित यह पहल लोगों को दिवाली के दौरान एक अलग और यादगार अनुभव देगी। साथ ही, उन्हें साउथ नागपुर में HoABL के लग्जरी वॉटरफ्रंट प्रोजेक्ट नागपुर मरीना से परिचित कराएगी।

वीआर मॉल में समुद्र तट का अहसास

भारत के जीरो माइल पर स्थित नागपुर देश के समुद्र तट से काफी दूर है। इस पहल के जरिए HoABL शहर में बीच होने के अनोखे विचार को एक वास्तविक अनुभव में बदल रहा है। मॉल आने वाले लोग अपनी रोजमर्रा की खरीदारी के दौरान बीच जैसा माहौल महसूस कर सकेंगे।

इस सेटअप में रेत, बीच चेयर्स, ब्रांडेड बीच अम्ब्रेला और एक बड़ी LED स्क्रीन होगी, जिस पर नागपुर मरीना का खूबसूरत वॉटरफ्रंट दृश्य दिखाया जाएगा। लोग यहां के माहौल का अनुभव कर सकेंगे, तस्वीरें ले सकेंगे और नागपुर मरीना की लाइफस्टाइल को जान सकेंगे, जो भारत का पहला अल्फा ग्रेड लग्जरी एसेट है।

प्रोजेक्ट की खासियत और सुविधाएं

इस पहल पर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सौरभ जैन ने कहा, “HoABL में हमारा मानना है कि किसी जगह को अनुभव करने का सबसे अच्छा तरीका उसकी संभावनाओं को सामने लाना है। मेगा दिवाली महोत्सव के जरिए हम समुद्र तट से दूर बसे नागपुर में बीच जैसा अनुभव ला रहे हैं, जो लोगों के लिए एक अनोखी और यादगार दिवाली का यादगार अनुभव होगा। इस पहल के जरिए हम चाहते हैं कि लोग नागपुर मरीना की कल्पना की गई लाइफस्टाइल की झलक देखें और दिवाली के दौरान शहर के साथ एक खास जुड़ाव महसूस करें।”

यह पहल नागपुर मरीना की झलक पेश करती है। साउथ नागपुर में फैला HoABL का यह 78 एकड़ का लग्जरी वॉटरफ्रंट प्रोजेक्ट है। इसके केंद्र में करीब 3 एकड़ का मानव निर्मित बीच है। इसके साथ 28,000 वर्ग फुट का ग्रैंड मरीना क्लब हाउस और 40 से अधिक खास लाइफस्टाइल सुविधाएं हैं। यह प्रोजेक्ट जमीन के मालिकाना हक, हॉस्पिटैलिटी और मनोरंजन को एक साथ जोड़ता है।

अल्फा ग्रेड लग्जरी एसेट मानक पर खरा नागपुर मरीना

नागपुर मरीना, स्वतंत्र रियल एस्टेट रिसर्च फर्म लाइसेस फोरास द्वारा शुरू किए गए अल्फा ग्रेड लग्जरी एसेट मानक के सभी पांच मानकों पर स्वतंत्र रूप से खरा उतरने वाला एकमात्र प्रोजेक्ट भी है। इस मानक में ब्रांड की विश्वसनीयता, रणनीतिक लोकेशन, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट डिजाइन, हॉस्पिटैलिटी और सर्विसेज का मेल, तथा HNI कम्युनिटी और खास पहचान का मूल्यांकन किया जाता है।

साउथ नागपुर में रणनीतिक रूप से स्थित नागपुर मरीना, समृद्धि महामार्ग, MIHAN SEZ और आने वाले न्यू नागपुर IBFC के करीब है। जिससे यह प्रोजेक्ट एक उभरते विकास क्षेत्र का हिस्सा बनता है।

मेगा दिवाली महोत्सव के जरिए HoABL नागपुर मरीना के अनुभव को पारंपरिक रियल एस्टेट विज्ञापन से आगे ले जाना चाहता है। इस खास और इंटरैक्टिव दिवाली पहल के माध्यम से लोगों को इसके वॉटरफ्रंट प्रोजेक्ट से जुड़ने और उसे अनुभव करने का मौका मिलेगा।

द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) के बारे में

2020 में श्री अभिनंदन लोढ़ा द्वारा स्थापित द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL), भारत का सबसे बड़ा ब्रांडेड लैंड डेवलपर है। कंपनी पारदर्शिता, तकनीक और भरोसे के जरिए जमीन के मालिकाना हक को नए रूप में पेश करने पर काम करती है।

पांच वर्षों में कंपनी 13 मिलियन वर्ग फुट से अधिक विकसित जमीन बेच चुकी है और भारत के पांच राज्यों में करीब 25 मिलियन वर्ग फुट जमीन पर विकास कार्य कर रही है। अधिक जानकारी के लिए www.hoabl.com पर जाएं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

आईटीआई प्रिंसिपल के फ्लैट से विजिलेंस को मिले और 5.16 लाख रुपये, 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए थे

ठाणे से झारखंड का 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 10 दिनों से ठाकुरली में छिपा बैठा था आरोपी

अभिषेक को मारने के लिए किसके पास समय है, हमले के आरोपों पर दिलीप घोष का तंज, बोले- उनके साथ बहस कौन करेगा

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल