मनीषनगर अंडरपास हाईट बैरियर हादसा (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

बाल-बाल बचे मनीषनगर के राहगीर! अंडरपास की भारी बीम गिरने से मची अफरा-तफरी, प्रशासन पर उठे सवाल

Height Barrier Collapse: मनीषनगर RUB के पास हाईट बैरियर की भारी-भरकम बीम गिरी, बाल-बाल बचे राहगीर। प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल। ट्रैफिक डायवर्ट, मार्ग बंद। पढ़ें पूरी खबर।

प्रिया जैस

Manish Nagar RUB Height Barrier Collapse: नागपुर के मनीषनगर आरयूबी के पास एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। अंडरपास के सामने स्थापित किए गए हाईट बैरियर की बीम अचानक गिर गई। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यदि कोई बीम की चपेट में आ जाता तो जानलेवा हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।

गनीमत रही कि हादसे में कोई अनहोनी नहीं हुई। मनीषनगर आरयूबी अक्सर सुर्खियों में रहता है। यहां बारिश के दौरान और बारिश के बिना भी पानी भरा रहने से नागरिक परेशान रहते हैं। अब बीम गिरने की घटना के बाद लोग इसका उपयोग करने में भयभीत हैं। बुधवार की रात करीब 9.15 बजे मनीषनगर आरयूबी से रोज की तरह लोग आवाजाही कर रहे थे।

लोगों की आवाजाही के दौरान हाईट बैरियर पर लगी भारी भरकम बीम अचानक नीचे गिर गई। यह देख प्रत्यक्षदर्शियों की आंखें खुली की खुली रह गईं। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई वाहन चालक या पैदल चलने वाला बीम की चपेट में नहीं आया।

मार्ग बंद, डायवर्ट किया गया ट्रैफिक

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। नागपुर पुलिस के साथ मेट्रो को भी घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अंडरपास की बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद कर दिया गया। वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्ट किया गया। प्रशासन द्वारा बीम को एक ओर हटा दिया गया है। इस घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास के बाद भी टूटा सपना, जानें कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह