महावितरण टीम (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Nagpur: महावितरण टीम को जान से मारने की धमकी! बिल वसूली में बड़ा हंगामा, मामला दर्ज

Electricity Bill Dispute Nagpur: नागपुर में बिजली बिल वसूली के दौरान महावितरण टीम को गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज।

प्रिया जैस

Nagpur news: बकाया बिजली बिल वसूली करने गई महावितरण की टीम के साथ एक ग्राहक द्वारा गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब दयानंद पार्क परिसर स्थित ‘टी लवर शॉप’ के सामने हुई। महावितरण ने जरीपटका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

महावितरण से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस उपविभाग के सहायक अभियंता विनय गोंधुले अपनी टीम में शामिल रूपक उपथडे, मोरेश्वर पटले, सोनाली वाघमारे, अजय कनोजिया, पंकज वरकडे, अजय मौर्य, रोशन रणदिवे, प्रवीण नितनवरे, राजकुमारी मरसकुले, दर्शना गुरुमुले, अपेक्षा बहादुरे, ताराचंद दुबे के साथ जरीपटका परिसर में बिजली बिल बकायादारों से वसूली की कार्रवाई कर रहे थे।

दयानंद पार्क गार्डन के पास स्थित ‘टी लवर शॉप’ के मालिक रणबीर सिंह इकबाल सिंह पर बीते 5 महीनों का 22,600 रुपये का बकाया था। टीम की महिला कर्मचारी ने दुकान में उपस्थित महिला को बिल भरने की विनती की लेकिन काफी देर तक प्रतिसाद नहीं मिला तो बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।

बिजली कटते ही मचाया हंगामा

दुकान की बिजली काटने की कार्रवाई होते हुए आरोपी रणबीर सिंह पहुंचा और महावितरण के अधिकारी व कर्मचारियों से विवाद करने लगा। गालीगलौज कर किसी को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर मर्डर करने व हाथ-पैर तोड़ने की धमकी उसने टेक्निशियन रूपक उपथडे को दी।

महिला कर्मचारियों व कार्यकारी अभियंता धम्मदीप फुलझेले से भी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद सहायक अभियंता ने जरीपटका पुलिस थाना में रणबीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच सहायक पुलिस उपनिरीक्षक शशिकांत तायडे कर रहे हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज